City News Uttar Pradesh
दीपावली से पहले महंगाई का झटका: दाल, आटा से लेकर चीनी की कीमतों में उछाल
उत्तर प्रदेश

दीपावली से पहले महंगाई का झटका: दाल, आटा से लेकर चीनी की कीमतों में उछाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यह दीपावली महंगाई वाली आई है। इस पर्व के पहले खाद्य सामग्रियों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। इसके चलते आम आदमी की जेब ढीली हो रही है। अभी कुछ दिन पूर्व तक 42 रुपये किलो बिकने वाली चीनी 48 पर इतरा रही है। जीरा हजारी होने की छलांग पर है। इसके अलावा राजमा, बेसन व चना दाल में भी तेजी आई है।

दीपावली से पहले महंगाई का झटका: दाल, आटा से लेकर चीनी की कीमतों में उछाल
Inflation shock before Diwali: Increase in prices of pulses, flour and sugar

व्यापारियों की माने तो पिछले दो माह के अंदर दाल के भाव में 20 से 25 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। इसका प्रमुख कारण मांग के सापेक्ष आपूर्ति कम होना है। भाव में तेजी सिर्फ अरहर दाल में ही नहीं बल्कि चना दाल, बेसन, राजमा व सत्तू में भी देखी जा रही है। दाल का भाव आगे और बढ़ने के डर से रेस्तरां व ढाबे वालों ने भंडारण करना शुरू कर दिया है।

किराना व्यवसायी बिहारी ने बताया कि माह भीतर प्रमुख खाद्य पदार्थों में 10 से 15 प्रतिशत तक की तेजी आई है। आटा, दाल के साथ ही चीनी के भाव भी पांच से छह रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। दाल में तड़का लगाने के काम आने वाला जीरा भी नौ सौ रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दिखाई विचारों की ताकत: लोकतांत्रिक मूल्यों पर जोर

अखिलेश यादव की ‘गिरफ्तारी के विरोध’ में सड़कों पर उतरे सपाई: बाबूलाल चौराहे से मंदिर तक प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश नें विकास कार्यों की शुरू की बारीकी से निगरानी : चेताया की नहीं हो नादानी

City News Uttar Pradesh

सेवा सप्ताह: सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया पौधों का रोपण

City News Uttar Pradesh

वाह मंत्री रामकेश : बांदा में सिंचाई के लिये दो बैराजों से लह लहलहायेगें खेत

City News Uttar Pradesh

भाजपा की रणनीति: संगठन मंत्री बोले- बूथ ही है ‘चुनाव जीत की कुंजी’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़