27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मस्जिद निर्माण विवाद : डीएम दीपा रंजन नें गठित की जांच कमेटी
उत्तर प्रदेश

मस्जिद निर्माण विवाद : डीएम दीपा रंजन नें गठित की जांच कमेटी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय के बलखंडी नाका मोहल्ले में स्थित हजरत विलाल मस्जिद में निर्माण के दौरान कथित हिंदू संगठन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने विरोध किया था। इस मामले में लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मस्जिद में निर्माण कार्य विधिक रुप से किया जा रहा था या नहीं इसकी जांच के लिए जिला अधिकारी ने एक जांच कमेटी गठित की है। जो यह तय करेगी कि वहां वास्तव में जीर्णोद्धार का काम हो रहा था अथवा जीर्णोद्धार के नाम पर मस्जिद का बड़े पैमाने पर निर्माण हो रहा था। जिसका हंगामी विरोध हुआ।

मस्जिद निर्माण विवाद : डीएम दीपा रंजन नें गठित की जांच कमेटी
Mosque construction dispute: DM Deepa Ranjan formed the inquiry committee

अवगत हो कि विरोध करने वालों नें मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा था। इधर 22 दिसंबर 2022 को उप जिला मजिस्ट्रेट बांदा नें मस्जिद के जीर्णोद्धार की अनुमति दे दी। आरोप है कि जीर्णोद्धार की आड़ में बहुमंजिला मस्जिद का निर्माण कार्य शीघ्रता से कराया जाने लगा।मस्जिद के मुतवल्ली द्वारा दी गई तहरीर में कहा है कि यह मस्जिद प्राचीन है। इसके जीर्णोद्धार की अनुमति सितंबर 2022 में उप जिलाधिकारी सदर ने दी थी। यहां लगभग 50 साल से नमाज अदा की जा रही है।

मस्जिद निर्माण विवाद : डीएम दीपा रंजन नें गठित की जांच कमेटी
Mosque construction dispute: DM Deepa Ranjan formed the inquiry committee

यह मस्जिद 1960 से अभिलेखों में दर्ज है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि हजरत बिलाल मस्जिद में जीर्णोद्धार के दौरान तोड़फोड़ कर धार्मिक नारे के मामले में हिंदू संगठन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही निर्माण कार्य की वैधता की जांच करने की दिए जिला अधिकारी ने एक कमेटी गठित की है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की सख्त हिदायत : ओवर लोडिंग की नहीं मिले शिकायत

City News Uttar Pradesh

सवा सौ साल ‘बूढ़ा’ बरियारपुर ‘बांध’ के ‘ढहनें’ का खतरा: तकनीकी समिति ‘बोल’ चुकी ‘हाथ’ लगाना भी ‘पाप’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव मातम में बदला : बम विस्फोट में चार मौत, बांदा का आयोजन स्थगित

City News Uttar Pradesh

देशभक्ति की ‘मिसाल’ बनी बांदा की तिरंगा यात्रा: सेना के शौर्य को किया सलाम

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत खुश : बोले गडकरी और योगी की सौगात महोबा-हमीरपुर हेतु बेमिसाल

City News Uttar Pradesh

Banda : भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 41वां स्थापना दिवस …

ब्रेकिंग न्यूज़