- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दीपा रंजन नें समाधान दिवस पर अधिकारियों को चेतावनी के साथ सावधान किया। शिकायतों के निस्तारण की गति से वह संतुष्ट नहीं दिखी। खबरदार किया कि उन्हें मालूम है कि समस्याओं के निदान की “जमीनी हकीकत” क्या है।

डीएम तहसील नरैनी सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एवं समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ करें ,किसी भी प्रकार शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने गत समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता को चेक किया तथा लम्बित मामलों को शीघ्र निस्तारित किये जाने के सख्त निर्देश उप जिलाधिकारी नरैनी को दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 आवेदन पत्र आये, जिनमें से मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण हो गया। शेष आवेदन पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि शीघ्रता से गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, विद्युत विभाग, नगर पंचायत आदि विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

डीएम नें अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कार्यालय में बैठकर जनता की समस्यायें सुनें। गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूमि पैमाइश एवं भूमि से सम्बन्धित विवादित मामलों में राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण करायें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि जनता से सम्बन्धित समस्याओं को तत्काल निराकरण किया जाए। जहां पर भी राजस्व से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उनका भी मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराये । सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी नरैनी रजत वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, तहसीलदार नरैनी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
