City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहे ममेरे-फुफेुरे भाई डूब गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें निकालकर सीएचसी लाए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहाड़ी थाना क्षेत्र के सालिगपुर निवासी चुनकी देवी ने बताया कि वह बेटे छोटू मिश्रा को लेकर एक सप्ताह पहले मऊ थाना क्षेत्र के पिंपरौंद गांव मायके आई थी। रविवार की सुबह भाई बालगोविंद पांडेय का बेटा शनि पांडेय और छोटू मिश्रा गांव के कुछ अन्य दोस्तों के साथ आधा किलोमीटर दूर जोखा तालाब में नहाने गए थे।

दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम
Tragic accident: Brothers who had gone to bathe with friends died by drowning in the pond, created an uproar

गहरे पानी में छोटू और शनि डूबने लगे। यह देखकर अन्य दोस्त डर गये। बिना किसी को बताए अपने घर चले गए। काफी देर तक शनि और छोटू घर नहीं लौटे तो परिजनों ने दोस्तों से घर जाकर पूंछा। डरे दोस्तों ने रोते हुए बताया कि दोनों तालाब में डूब गए हैं। इस पर आनन-फानन परिजन और ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की।

दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम
Tragic accident: Brothers who had gone to bathe with friends died by drowning in the pond, created an uproar

लगभग आधे घंटे बाद छोटू और शनि को तालाब से बाहर निकाला। उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों को उनकी मौत का यकीन नहीं हुआ तो दोनों को शिवराजपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में खामोशी से पनप रहा ‘फैटी लिवर’: मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट से मची ‘खलबली’

City News Uttar Pradesh

सांसद आर.के पटेल की लोकप्रियता का सूर्यास्त ? नायक की भूमिका विलुप्त ?

City News Uttar Pradesh

स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प

City News Uttar Pradesh

निजी फाइनेंस कंपनी ने किसान को ‘ठगा’ : मैनेजर सहित तीन के खिलाफ ‘रिपोर्ट दर्ज’

City News Uttar Pradesh

खाद्य टीम द्वारा आश्रम पद्यति विद्यालय का निरीक्षण : सबकुछ मिला सत्यानाश

City News Uttar Pradesh

स्वतंत्रता संग्राम में बांदा का मंदिर भी आया था काम : जंगे आजादी की बनी थी रणनीति

ब्रेकिंग न्यूज़