– ‘अंतरा’ महिलाओं के लिए परिवार नियोजन का बेहतर विकल्प
– जनपद में 716 गर्भवतियों की जांच, 103 ने ली अंतरा की सुविधा
- विनोद मिश्रा
बांदा। कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में परिवार नियोजन के जरिए भी महिला स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी के मद्देनजर प्रत्येक माह की नौ तारीख को मनाए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के साथ जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अंतरा दिवस मनाया गया। जनपद में 103 महिलाओं को त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन की निशुल्क सुविधा दी गई। साथ ही 716 गर्भवतियों की जांच हुई।

जिला महिला अस्पताल समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के साथ अंतरा दिवस मनाया गया। इसमें दूसरे व तीसरे माह की गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और इच्छुक महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन की सुविधा दी गई। हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआईवी, ब्लड प्रेशर समेत तमाम जांच निशुल्क जांच हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने बताया कि अंतरा दिवस में 103 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन लगाया गया। इस साल अब तक 2761 महिलाएं इसका लाभ ले चुकी हैं। कहा कि पीएमएसएमए में 716 गर्भवती महिलाओं की जांच में 28 को हाईरिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) के रूप में चिन्हित किया गया। उन्हें उचित खानपान की सलाह दी गई। अल्ट्रासाउंड, पेट, वजन, खून, पेशाब इत्यादि की मुफ्त जांच हुईं। एनएमएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह की 9 तारीख को यह पीएमएसएमए मनाया जाता है। लेकिन इस बार इसके साथ अतंरा दिवस मनाए जाने की वजह से यह दिन बेहद खास रहा।

जिला अस्पताल में इस जिला लाजिस्टिक मैनेजर चैतन्य कुमार, जिला सलाहकार मातृत्व स्वास्थ्य अमन कुमार, परिवार नियोजन विशेषज्ञ सुरेश पांडेय मौजूद रहे। शहर के सुतर सुतरखाना मोहल्ले से आई 27 वर्षीय प्रियंका विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र है। वह दो बार अंतरा का लाभ ले चुकी है। तीसरी बार फिर इंजेक्शन लगवाने आई है। बताया कि अभी तक उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। प्रियंका ने महिलाओं के लिए इसे परिवार नियोजन का बेहतर विकल्प बताया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
