27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

 पंचायत चुनाव : मां लड़ रहीं प्रधानी का चुनाव, बेटा बांट रहा शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार …

 

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम बरोलिया की प्रधान पद के प्रत्याशी के बेटे राहुल व साथी रामप्रताप द्वारा गुरुवार की रात गांव में शराब बांटे जाने की शिकायत मिली। इस पर पुलिस ने गांव में दबिश दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास से 39 क्वाटर देशी शराब व बाइक बरामद की गई। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


विकास खंड सांडी की ग्राम पंचायत बरौली ग्राम पंचायत में सुधा प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। उनके पति मदनपाल भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। इस गांव में आचार संहिता का उल्लंघन कर वोटरों की खरीद-फरोख्त कई दिनों से चल रही है। शाम होते ही शराब बांटे जाने की शिकायतें भी अफसरों तक पहुंची तो मामले की अनदेखी कर रही थाना पुलिस एक्शन में आ गई।

इसके बाद मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात एसआई हरेंन्द प्रसाद ने सिपाहियों के साथ बरौली में हरिवंशापुर मोड़ पर भागने की कोशिश कर रहे बाइक सवार दो युवकों को दौड़ाकर दबोच लिया। थाना पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहा युवक राहुल भाजपा नेता मदनपाल का पुत्र है। बाइक पर नेम प्लेट पर नंबर की जगह  भाजपा मंडल अध्यक्ष लिखा है। राहुल के साथ पीछे बैठा गांव निवासी रामप्रकाश भी शराब बांटने में मददगार है। दोनों के कब्जे से एक गत्ते में 39 देसी शराब के पौवे बरामद किए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा “मन बागवां अभियान” सीसी रोडों का फिर लोकार्पण एवं शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत : फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले ही हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी ने 24 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, रेहड़ी-पटरी वालों को एक हजार रुपये भत्ता भी देगी सरकार …

बिजली विभाग की अंधेर गर्दी: बिना कनेक्शन दिये ग्रामीणों को थमा दिया बिल

City News Uttar Pradesh

पावर कारपोरेशन के प्रति इंजीनियर संघ में करेंट : दी चेतावनी ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा से लापता छात्र नरसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर मिला, अस्पताल में हुई मौत …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़