City News Uttar Pradesh
राज्य दो, वोट लो' का गंगाचरण नें फूंका बिगुल: 2027 चुनाव से पहले गांव-गांव होगी लामबंदी
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

राज्य दो, वोट लो’ का गंगाचरण नें फूंका बिगुल: 2027 चुनाव से पहले गांव-गांव होगी लामबंदी

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा 2027 चुनाव से पहले ‘बुंदेलखंड राज्य’ की मांग एक बार ‘फिर सियासी अखाड़े’ में आ गई है। शनिवार को ‘जिला बार संघ कार्यालय’ में हुई ‘बुंदेलखंड राज्य बनाओ मोर्चा’ की बैठक में ‘पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत’ ने ‘राज्य दो, वोट लो’ अभियान की घोषणा कर सत्ताधारी दलों को सीधी चेतावनी दी। कहा कि सत्ताएं वोट से डरती हैं, इसलिए अब बुंदेलखंड की जनता ‘गांव-गांव’ और ‘गली-गली’ तक जाकर ‘अपने अधिकारों का हिसाब’ मांगेगी। गंगा चरण ने स्पष्ट किया कि यह किसी के खिलाफ बगावत नहीं है बल्कि 75 साल से उपेक्षित बुंदेलखंड को उसका हक दिलाने का लोकतांत्रिक संघर्ष है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में झांसी में किए गए वादे का हवाला देते हुए कहा कि जब राम मंदिर बन सकता है और कश्मीर से धारा 370 हट सकती है, तो बुंदेलखंड राज्य बनने में क्या दिक्कत है ? अब समय आ गया है कि बुंदेलखंडवासी पीएम से अपना तीसरा वादा पूरा करवाएं।

राज्य दो, वोट लो' का गंगाचरण नें फूंका बिगुल: 2027 चुनाव से पहले गांव-गांव होगी लामबंदीबैठक में बुंदेलखंड की बदहाली का जिक्र करते हुए बताया गया कि 1947 में यहां 30 प्रतिशत जंगल थे जो अब कटकर सिर्फ 3 प्रतिशत रह गए हैं। अंधाधुंध खनन के कारण बांदा आज विश्व के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। केन-बेतवा जैसी नदियां गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। रोजगार के अभाव में बुंदेलखंड की लगभग 40 प्रतिशत आबादी पलायन कर चुकी है। महानगरों में ईंट-भट्ठा और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरियों में बुंदेलखंडियों की संख्या सबसे अधिक है। जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाते हुए कहा गया कि कई गांवों में अब तक पानी नहीं पहुंचा है और टंकियों के निर्माण में गुणवत्ता का अभाव है। गंगा चरण राजपूत ने जनता से अपील की कि अब नेताओं को माला पहनाना और महिमामंडन करना बंद कर विकास के लिए आए। सरकारी बजट के एक-एक पैसे का हिसाब मांगा जाए।

राज्य दो, वोट लो' का गंगाचरण नें फूंका बिगुल: 2027 चुनाव से पहले गांव-गांव होगी लामबंदीउन्होंने कहा कि जनता को अपने ‘लोकतांत्रिक अधिकारों रूपी तलवार’ उठानी होगी। मोर्चे ने मांग रखी कि आगामी संसद सत्र में होने वाले परिसीमन में बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया जाए। साथ ही बुंदेलखंड का अपना अलग कैडर हो,अपना हाईकोर्ट हो और यहां के 100 प्रतिशत रोजगार पर स्थानीय युवाओं का अधिकार सुनिश्चित किया जाए। आंदोलन को तेज करने के लिए जल्द ही “बहुत सहा है, अब ना सहेंगे, बुंदेलखंड राज्य लेकर रहेंगे” के नारे वाले बैनर जनसहयोग से गांव-गांव और चौराहों पर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति के रमेश चंद्र दुबे, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के प्रवीण पांडेय, बुंदेलखंड नव निर्माण सेवा के रवि श्रीवास्तव और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने एकजुट होकर समर्थन दिया। कार्यक्रम में 52 बार खून से पत्र लिख चुके वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद्र पाटकर, पूर्व बार संघ अध्यक्ष आनंद सिन्हा, द्वारकेश यादव, रणवीर सिंह चौहान,अवधेश गुप्ता, संपादक गोपाल गोयल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा और स्वामी विवेकानंद सरस्वती सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रोहन सिन्हा ने किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बर्खास्तगी का विस्फोट: महिला कंडक्टर का ‘एआरएम’ पर संगीन आरोप, डीएम ने बैठाई ‘जांच’

City News Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर के गांव पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल: मां को दी श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

मंडी समिति में अराजकता : भयभीत व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, एसपी को दिया दुखड़े की पाती

City News Uttar Pradesh

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘शहनाई’ गूंजने की कराई व्यवस्था: ‘विकास’ की लिखी नई इबारत

City News Uttar Pradesh

शहरी पीएम आवास योजना के पात्र आवेदकों को शीघ्र मिलेंगे आवास

ब्रेकिंग न्यूज़