City News Uttar Pradesh
देश की हाईप्रोफाइल सीट रायबरेली में राहुल गांधी ने दर्ज की एतिहासिक जीत: भाजपा को कितने मिले वोट ?
उत्तर प्रदेशराजनीति

देश की हाईप्रोफाइल सीट रायबरेली में राहुल गांधी ने दर्ज की एतिहासिक जीत: भाजपा को कितने मिले वोट ?

  • ब्यूरो रिपोर्ट

देश की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने काफी बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। मतदाताओं ने एक बार फिर गांधी परिवार पर पानी की तरह वोट बरसाए। गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने 3.90 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर मां सोनिया गांधी की विरासत को बचाया। उन्हें 6,87,649 वोट मिले, जबकि भाजपा से दूसरी बार भाग्य आजमा रहे दिनेश प्रताप सिंह को 2,97,619 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

देश की हाईप्रोफाइल सीट रायबरेली में राहुल गांधी ने दर्ज की एतिहासिक जीत: भाजपा को कितने मिले वोट ?
Rahul Gandhi registered a historic victory in the country’s high-profile seat Rae Bareli: How many votes did BJP get?

मंगलवार सुबह मतगणना शुरू होते ही राहुल ने बढ़त बना ली थी। अंत तक वह किसी भी चरण में पीछे नहीं हुए। पहले चरण की बढ़त के साथ ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी और जश्न का माहौल रहा। मतगणना पूरी होने के बाद उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को करीब 3.90 लाख वोटों के अंतर से हराया। बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव मात्र 21624 वोटों पर सिमट गए। उनकी जमानत जब्त तक जब्त हो गई।

देश की हाईप्रोफाइल सीट रायबरेली में राहुल गांधी ने दर्ज की एतिहासिक जीत: भाजपा को कितने मिले वोट ?
Rahul Gandhi registered a historic victory in the country’s high-profile seat Rae Bareli

राहुल गांधी की जीत ने कांग्रेसियों को लंबे असरे बाद झूमने का मौका दिया। इस बार की जीत बहुत खास रही है। गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी के तौर पर राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरे थे और पूरे देश की निगाह रायबरेली परिणाम पर थी। कांग्रेस का दुर्ग जीतने की मंशा सफल न होने से भाजपाइयों में मायूसी रही। भीषण गर्मी को दरकिनार कर कांग्रेसियों का उत्साह चरम पर रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की पदयात्रा ने रचा ‘इतिहास’: पटेल जयंती पर दिखी ‘सियासी ताकत’

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार का फैसला, अब वीकेंड लॉकडाउन में भी खुलेंगे धार्मिक स्थल …

मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशिक को क्यों बनाया जा रहा साजिश का शिकार ?

City News Uttar Pradesh

Banda : सब्जी किसानों की किस्मत हुई लाक डाउन, आढ़तियों की चांदी …

डीएम द्वारा विभागों का औचक निरीक्षण : कई अधिकारियों का रोका वेतन …

City News Uttar Pradesh

आपकी यात्रा मंगलम : बुंदेलखंड में ट्रेनों का संचालन और आधुनिक हुआ …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़