28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत बोले आपदा ग्रस्त घोषित हो चित्रकूट मंडल: सीएम से किया मांग
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत बोले ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित हो चित्रकूट मंडल: सीएम से किया ‘मांग’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड का “दिल” कहे जाने वाले “चित्रकूट मंडल” में इस समय “खेतों में हरियाली नहीं, बल्कि बर्बादी” का मंजर दिखाई दे रहा है। असमय “बारिश, ओलावृष्टि और कई जगहों पर आगजनी” की घटनाओं ने “किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर” दिया है। तैयार खड़ी रबी की फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं, जिससे किसान गहरे आर्थिक संकट में हैं।

पूर्व विधायक दलजीत बोले आपदा ग्रस्त घोषित हो चित्रकूट मंडल: सीएम से किया मांग

इस गंभीर हालात के बीच भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक “दलजीत सिंह” ने बड़ा मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चित्रकूट मंडल को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर चारों जिलों में फसलों का भारी नुकसान हुआ है।

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

किसान अब जीवनयापन को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में केवल बीमा कंपनियों के भरोसे राहत की उम्मीद करना पर्याप्त नहीं है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह का कहना है कि बीमा कंपनियां सीमित दायरे में ही मुआवजा देती हैं, जिससे अधिकांश किसान वंचित रह जाते हैं। इसलिए पूरे मंडल को आपदाग्रस्त घोषित कर व्यापक स्तर पर राहत देना ही सबसे प्रभावी समाधान है।

आसमान से आफत: ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने'मचाई' तबाही, किसानों की 'कमर' टूटी

उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी मांग किया कि सर्वेक्षण में केवल भूमिधर किसानों ही नहीं, बल्कि बटाईदारों को भी शामिल किया जाए, क्योंकि वास्तविक नुकसान उन्हीं तक सीमित नहीं है। गांव-गांव में किसानों की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है।

आसमान से आफत: ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने'मचाई' तबाही, किसानों की 'कमर' टूटी

कई स्थानों पर फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे कर्ज और रोजमर्रा के खर्चों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। पूर्व विधायक ने प्रशासनिक स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि राजस्व,कृषि और अन्य विभाग मिलकर त्वरित सर्वेक्षण करें और रिपोर्ट जल्द शासन को भेजें,ताकि राहत वितरण में देरी न हो।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चकबंदी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सतर्क: किसानों से मांगा सहयोग

मंडल के तीन तहसीलदार डिप्टी कलक्टर बने …

बुंदेलखंड की स्वाद युक्त अरहर पंत औऱ आइपीए किसानों की शान ! …

हैवानियत की हदें फिर हुई पार : एक मासूम के साथ हुआ दुराचार, आपबीती सुनने वालों की गुस्से से आंखें लाल

City News Uttar Pradesh

केन नदी खतरे से नीचे उतरी और यमुना का लाल निशान से ऊपर सफर

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : अंबेडकर के आदर्शों को भाजपा ने किया आत्मसात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़