29 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
एक सौ छतीस करोड़ से बनेगा 'फोरलेन' हाईवे: बुंदेलखंड को मिलेगी 'रफ्तार'
उत्तर प्रदेश

एक सौ छतीस करोड़ से बनेगा ‘फोरलेन’ हाईवे: बुंदेलखंड को मिलेगी ‘रफ्तार’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की सड़कों पर अब जाम नहीं, रफ्तार दौड़ेगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, संकरी सड़क और घंटों की परेशानी झेल रहे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बांदा से फतेहपुर के ललौली होते हुए कानपुर जाने वाला बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे अब फोरलेन बनने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने पपरेंदा से चिल्ला तक लगभग 18 किलोमीटर लंबे हिस्से के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है।

एक सौ छतीस करोड़ से बनेगा 'फोरलेन' हाईवे: बुंदेलखंड को मिलेगी 'रफ्तार'

यह वही सड़क है, जहां हर दिन बाजारों, गांवों और त्योहारों के मौके पर कई-कई किलोमीटर लंबा जाम आम बात बन चुका था। अब इसी सड़क के चौड़े होने से न सिर्फ जाम खत्म होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे के किलोमीटर 284 से 301 के बीच आने वाले पपरेंदा, अतरहट, बगिया, पलरा, सहूरपुर, घूरा, दोहतरा, बच्चा डेरा, तारा और चिल्ला जैसे गांव लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे थे। खासकर पपरेंदा बाजार में दिन भर ट्रैफिक रेंगता रहता था। शादी-विवाह, त्योहार या किसी विशेष आयोजन के दौरान हालात और भी बदतर हो जाते थे।

एक सौ छतीस करोड़ से बनेगा 'फोरलेन' हाईवे: बुंदेलखंड को मिलेगी 'रफ्तार'

स्थानीय लोगों और व्यापारियों की लगातार मांग के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन की स्वीकृति के बाद इस परियोजना पर कुल 136.91 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।  हालांकि परियोजना को 2024 में ही मंजूरी मिल गई थी, लेकिन वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण काम ठप पड़ा रहा। अब जैसे ही एनओसी मिली, मशीनें मैदान में उतर आईं और काम ने रफ्तार पकड़ ली। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 15 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके लिए 49.93 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ ड्रेनेज, सुरक्षा और यातायात सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फतेहपुर में सड़क हादसा: दो भाईयों समेत तीन को वाहन ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार के पुनः बांदा जेल आते ही “माहौल हो गया खुशनुमा” ? “बहारो फूल बरसाओ” सा नजारा !

City News Uttar Pradesh

बांदा में दिसंबर तक परिवहन सेवा से जुड़ेंगे सभी गांव,10 अक्टूबर तक मांगी गई रिपोर्ट

विधान परिषद की समिति को विभागाध्यक्षों नें नहीं दिया तवज्जो : स्पष्टीकरण तलब

City News Uttar Pradesh

इन्द्र देवता नहीं हैं अति मेहरबान : बांदा में अब तक रूठा आसमां

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : भाजपा में सभी जातियों को मिलता है सम्मान एवं वरदान

ब्रेकिंग न्यूज़