25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ब्लैकआउट से गूंजे 'सायरन': हाई-लेवल 'मॉक ड्रिल' से परखी गई 'जंग लड़ने' की ताकत
उत्तर प्रदेश

ब्लैकआउट से गूंजे ‘सायरन’: हाई-लेवल ‘मॉक ड्रिल’ से परखी गई ‘जंग लड़ने’ की ताकत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। संभावित हवाई हमले और आपदा की स्थित के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अपनी तैयारियों का खुला प्रदर्शन किया। मंडलीय चिकित्सालय परिसर में हवाई हमले और आपदा प्रबंधन को लेकर सघन मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

ब्लैकआउट से गूंजे 'सायरन': हाई-लेवल 'मॉक ड्रिल' से परखी गई 'जंग लड़ने' की ताकत

मॉक ड्रिल के दौरान अचानक ब्लैकआउट कर दिया गया, सायरन बज उठे और हवाई हमले जैसी स्थिति पैदा की गई। इसका उद्देश्य यह परखना था कि आपात स्थिति में प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और स्वास्थ्य विभाग कितनी तेजी और समन्वय के साथ प्रतिक्रिया करते हैं।

ब्लैकआउट से गूंजे 'सायरन': हाई-लेवल 'मॉक ड्रिल' से परखी गई 'जंग लड़ने' की ताकत

ड्रिल में दिखाया गया कि हवाई हमले के बाद किस तरह आग लग सकती है, कैसे लोग घायल होते हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना कितना चुनौतीपूर्ण होता है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, वहीं पुलिस और नागरिक सुरक्षा संगठन ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। घायल लोगों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाकर त्वरित इलाज की व्यवस्था भी दिखाई गई।

ब्लैकआउट से गूंजे 'सायरन': हाई-लेवल 'मॉक ड्रिल' से परखी गई 'जंग लड़ने' की ताकत

इस अभ्यास की निगरानी अपर जिलाधिकारी (वित्त) कुमार धर्मेंद्र और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने की। अधिकारियों ने पूरे मॉक ड्रिल के दौरान व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और कमियों को चिन्हित किया। मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा संगठन, होमगार्ड, एनसीसी सहित कई विभागों ने एकजुट होकर काम किया।

ब्लैकआउट से गूंजे 'सायरन': हाई-लेवल 'मॉक ड्रिल' से परखी गई 'जंग लड़ने' की ताकत

ड्रिल के दौरान लाउडस्पीकर और अन्य संचार माध्यमों से आम लोगों को बताया गया कि हवाई हमले या किसी भी बड़ी आपदा की स्थिति में क्या करें, कहां शरण लें और अफवाहों से कैसे बचें। नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन राहुल जैन, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केल, एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट इरफानुल्लाह खान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर नें ‘खोली पोल’: अमित शाह नें ‘वोट लूटे’ पर दर्शन भूले, मोदी ‘धृतराष्ट्र’ बन बचा रहे चंदा चोर !

City News Uttar Pradesh Desk

तेरा “राम जी करेंगे बेड़ापार” परेशान मनवा “धीर काहे न धरे”

City News Uttar Pradesh

Banda : पांच अभियुक्तों को पुलिस ने असलहों और बाइक समेत दबोचा…

Banda- डीएम का गजब निर्णय, व्हाट्सअप ग्रुप से होगी गौशालाओं की निगरानी…

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती ने लगाई सीसी सड़कों के लोकार्पण की झड़ी: विकास की रफ्तार हुई तेज

City News Uttar Pradesh

दीक्षांत समारोह : राज्य पाल नें ‘कृषि शिक्षा’ में दिया ‘महिला भागीदारी’ पर जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़