28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महोबा : नौकरी के नाम पर 44 युवकों से एक-एक लाख रुपये लेने वाले की तलाश में टीमें गठित …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

महोबा। सीएमओ की ओर से नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ तीन दिन पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपितों की तलाश के लिए डीएम के निर्देश पर सख्ती के साथ टीमों को लगाया गया था। सर्विलांस टीम के साथ दो और टीमें भी जुटी हुई हैं। मामले में बाहर का है या विभाग का इस बात का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पीडि़ता ने जिस आरोपित का नाम और फोन नंबर दिया था उसके आधार पर उसकी खोज की जा रही है।


सीएमओ कार्यालय में नौकरी दिलाने का वादा कर दो माह पहले 44 युवकों से दलालों ने एक-एक लाख रुपये लिए थे। मामले में दो युवकों ने बीते शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी और सीएमओ को शिकायती पत्र दिया था। पीडि़त युवकों के अनुसार उन्हें कोविड सेंटर श्रीनगर में एक माह के लिए नौकरी पर रखा गया था। कबरई के मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी प्रेमनारायण और ईश्वरीदीन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के दिवाकर दत्त त्रिपाठी और विष्णु प्रजापति नाम के लोगों ने उन लोगों सहित करीब 44 लोगों से नौकरी पर रखने के लिए रुपये लिए थे। प्रेमनारायण और ईश्वरीदीन की ज्वाइनिंग एल-2 कोविड सेंटर श्रीनगर की थी।

सैलरी के नाम पर 7600 रुपये भी दिए गए थे। नौकरी के दौरान पहचान पत्र भी दिया था। बाद में एक माह पूरा होने निकाल दिया था। सीएमओ की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। मोबाइल नंबर को सर्विलांश पर लगा कर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश के लिए टीमें सक्रिय हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें मेधावी छात्राओं का किया सम्मान : बेटी पढ़ाओ पूरा करेगा अरमान

City News Uttar Pradesh

बरखा रानी नहीं बनी सौतन : सब को किया “लबालब प्यार” …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन द्वारा मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा, ई-लाटरी होगी चयन प्रक्रिया

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा नें चुनाव के बाद संभाली जन समस्याओं के निदान की कमान

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद द्वारा जलजीवन मिशन की समीक्षा: अधिकारियों के छूटे छक्के

बांदा में किसानों के खेत में लगी भीषण आग, कई बीघा धान की फसल जलकर हुई राख

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़