- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें दंगल के आयोजन में पहुंच कर माहौल को मंगल मय कर दिया। कहा की आसन्न लोकसभा चुनाव के दंगल को भी भाजपा के पक्ष में मंगल मय करने का मन बना लें।

जल शक्ति मंत्री रामकेश पैलानी तहसील अंतर्गत बड़ागांव स्थित तेलहन बाबा के स्थान पर विशाल दंगल को संबोधित कर रहे थे। कहा की योगी सरकार कुश्ती कला के संवर्धन पर विशेष ध्यान दे रही है। कुश्ती कला भारतीय सांस्कृति का एक हिस्सा है।

इस दौरान उन्होंने कई पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती कराई। पहलवानों को पुरुस्कृत करके उनका उत्तसाह वर्धन किया।दंगल में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड के पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। राज्यमंत्री रामकेश निषाद नें खुशी पाल फतेहपुर व मंजू हरियाणा का हांथ मिलवाकर कुश्ती प्रारम्भ कराई।

खुशी पाल पहलवान ने ढाक दांव लगाकर मंजू हरियाणा को पछाड़ा। राहुल हरियाणा व विवेक पहलवान राजस्थान के बीच हुई कुश्ती में राहुल ने चित्त कर दिया। गंगाराम मड़ौ़लीकला व राजू कौशांबी के बीच कांटे की कुश्ती में गंगाराम नें बाजी मारी।

बाबा बजरंगबली अयोध्या ने टाइगर हरियाणा को हराया। आधा दर्जन कुश्तियां बराबर पर छूटी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जसपुरा महेश निषाद, भाजपा नेता दिलीप गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, शिवबली निषाद, प्रधान बड़ागांव राजभान सिंह आदि मौजूद रहे। रैफरी की भूमिका बुंदेलखंड केशरी कल्लू पहलवान नें निभाई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
