27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मतदाता 'मैपिंग' बनी चुनौती: 'वोटरों' की 'पहचान' पर प्रशासन की सख्ती, जारी होगा नोटिस !
उत्तर प्रदेश

मतदाता ‘मैपिंग’ बनी चुनौती: ‘वोटरों’ की ‘पहचान’ पर प्रशासन की सख्ती, जारी होगा नोटिस !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के 1395 मतदेय स्थलों पर एसआइआर का सबसे अहम चरण पूरा हो चुका है। अब प्रशासन ने मतदाताओं की डिजिटाइज्ड गणना प्रपत्रों की पड़ताल के बाद मैपिंग पर पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। खासकर उन महिला मतदाताओं की पहचान जिनकी शादी के बाद अपने ससुराल आई हैं, अब पहली बार गहनता से की जा रही है।

मतदाता 'मैपिंग' बनी चुनौती: 'वोटरों' की 'पहचान' पर प्रशासन की सख्ती, जारी होगा नोटिस !

इस प्रक्रिया के तहत महिला मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची के अनुसार अपने या अपने माता-पिता के बारे में सही जानकारी प्रदान करनी होगी, जिसमें विधानसभा क्षेत्र, क्रमांक और भाग संख्या शामिल हैं। यदि कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराता है, तो नोटिस जारी होगा।

मतदाता 'मैपिंग' बनी चुनौती: 'वोटरों' की 'पहचान' पर प्रशासन की सख्ती, जारी होगा नोटिस !

समस्या यह है की शहरी क्षेत्रों में कई मतदाताओं को यह पता ही नहीं कि 2003 में वे किस बूथ पर वोट डालते थे। यदि माता-पिता जीवित हैं, तो उनके मतदाता कार्ड से ई-पीक नंबर और बूथ की जानकारी गणना प्रपत्र में भरी जा रही है; अन्यथा संबंधित कॉलम खाली छोड़ा गया है।

मतदाता 'मैपिंग' बनी चुनौती: 'वोटरों' की 'पहचान' पर प्रशासन की सख्ती, जारी होगा नोटिस !

हालांकि, यह समस्या केवल शहर तक सीमित नहीं, बल्कि गांवों में भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 2003 के बाद शादी करके आई बहुओं के संबंध में पिता और माता की जानकारी बिना उल्लेख किए ही गणना प्रपत्र भरे गए हैं। अब यह सारी जानकारी नो मैपिंग सूची में दर्ज हो रही है।

डीएम जे रीभा ने 'प्रगति' का 'जड़ा चौका' : प्रदेश में बांदा को मिला 11वां स्थान

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सूची में किसी भी त्रुटि या अधूरी जानकारी को जल्द ही सुधारें। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सही और पूर्ण विवरण उपलब्ध कराएँ ताकि आगामी मतदाता सूची अद्यतन कार्य में कोई बाधा न आए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश का प्रयास: सात करोड़ से साढा एवं अलोना नहरों का होगा पुनरुद्धार

City News Uttar Pradesh

बांदा में पोलियो ड्रॉप अभियान शुरू: 2.87 लाख बच्चों को दवा का लक्ष्य हर घर तक

City News Uttar Pradesh

भाजपा युवा मोर्चा का नवभारत मेला : रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम …

City News Uttar Pradesh

बांदा में बालू माफियाओं और पुलिस बेरुखी से थर्राया मरौली गांव ! पहुंचा डीएम एसपी के”ठांव”

City News Uttar Pradesh

Banda – चावल लदा ट्रक पलटने से चालक जख्मी….

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी का गिरोह देश का सबसे “खूंखार अपराधी गैंग”, हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी पर की बेहद गंभीर टिप्पणी

ब्रेकिंग न्यूज़