City News Uttar Pradesh
भाजपा युवा मोर्चा का नवभारत मेला : रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
उत्तर प्रदेश

भाजपा युवा मोर्चा का नवभारत मेला : रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम …

 

  • प्रगति प्रभात

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव आयोजनों के क्रम पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नवभारत मेला के दूसरे दिन उत्कृष्ट कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया।


इस आयोजन में प्रमुख रूप से नारी सशक्तिकरण के लिए जूडो, कराटे, कथक नृत्य, गायन, नाटक, वंदना आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जहां मेले में युवाओं के रोजगार के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा का नवभारत मेला : रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

उद्योग विभाग, सूचना विभाग, सेवायोजन विभाग, चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, एन आर एल एम विभाग, आर्यावर्त बैंक आदि विभागों के स्टाल प्रमुख रूप से युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्थलों के माध्यम से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। नवभारत मेले के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को राष्ट्रीय कवि अनिल शर्मा तथा उनकी टीम द्वारा कवि सम्मेलन आकर्षण का केंद्र रहेगा।


इस अवसर पर तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता मिश्रा, जिला महामंत्री भाजपा विवेकानंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी ,पूर्व महामंत्री राकेश मिश्रा ,नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता ,नगर अध्यक्ष उत्तरी राजेश गुप्ता सहित युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि विभाग की ‘कागजी खेती’: मोटे अनाज की ‘हवा-हवाई’ पैदावार, ज़मीन पर ‘गायब’ है सच्चाई

City News Uttar Pradesh Desk

अपर जिलाधिकारी उमाकांत नें की कड़ाई: शिकायतों के निस्तारण में कदापि न हो ढिलाई

City News Uttar Pradesh

बांदा-कानपुर सड़क के लिए 48 करोड़ मंजूर: फिर भी निर्माण पर लगा ग्रहण !

कुएं में उतराते मिले सगी बहनों के शव : भाई से झगड़ा होने के बाद हुईं थीं लापता, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

जयराम सिंह बछेऊरा नें ग्रामीणों की दूर कराई बिजली समस्या : टूटा अनशन, गूंजा जयकारा

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री “रामकेश की बरसी कृपा”: बांदा -हमीरपुर मार्ग को “41 करोड़ 26 लाख” मंजूर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़