- विनोद मिश्रा
बांदा। कोरोना की जिले में भयानक लहर नें जिंदगी लीलना शुरू कर दिया है। परिणाम स्वरूप कोरोना के दंश नें पांच संक्रमितों की जान लेकर अपना यमदूत का रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिनकी मौते हुई उनमें चार बांदा के और एक कर्वी का है। बांदा 166 और चित्रकूट में 100 और लोग कोरोना की गिरफ्त में फिलहाल हैं,जो प्रति दिन बढ़ रहा है। बांदा के नए मरीजों में 64 महिलाएं हैं। संक्रमितों में युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है। अब जनपद में सक्रिय मरीज 967 हो गए हैं।

पांच मौतों में बांदा जनपद के मृतकों में शहर के स्वराज कालोनी का 68 वर्षीय वृद्ध और मर्दन नाका टेलीफोन टॉवर के पास का 66 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। इसके अलावा जिले के ओरन नगर 62 वर्षीय महिला और बबेरू नगर के 65 वर्षीय वृद्ध की भी मौत हुई है। उधर, चित्रकूट कर्वी में 43 वर्षीय संक्रमित की जान गई है। यह सभी यहां चिकित्साकर्मियोंके अभाव में जूझ रहे राजकीय मेडिकल कालेज में पिछले एक हफ्ते के अंदर भर्ती कराए गए थे। उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

संक्रमित होने वालों में बांदा शहर के इंदिरा नगर, शांति नगर, अलीगंज, मेडिकल कालेज, जवाहर नगर, बलखंडी नाका, चमरौटी चौराहा, कालूकुआं, बंगालीपुरा, आवास विकास, श्रीनाथ विहार, स्वराज कालोनी, कंचन पुरवा, रोडवेज बस अड्डा, महेश्वरी देवी, फूटाकुआं, बिजलीखेड़ा, गायत्री नगर, पुलिस लाइन, स्पोर्ट्स स्टेडियम, जरैली कोठी, जिला अस्पताल, खिन्नी नाका, पंजाबी कालोनी, डीएम कालोनी, शंभू नगर, सिविल लाइन, कटरा, क्योटरा में एक से 3 तक मरीज पाए गए। इनके अलावा लौली टीकामऊ, त्रिवेणी, हरदौली, सिकहुला, नसेनी, बड़ैछा, हुसैनपुर खुर्द, अतर्रा, महोखर, मौदहा, अमेढ़ी, बांसी, पारा बिहारी, कमासिन, जसपुरा इत्यादि में भी संक्रमित मिले हैं। इनमें ज्यादातर युवा उम्र के हैं। करीब आधा दर्जन किशोर और बच्चे हैं।
मौजूदा समय में बांदा में कुल 967 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 685 अपने घरों में आइसोलेट हैं। बुधवार को 10 संक्रमित स्वस्थ होकर अस्पतालों से छुट्टी पा गए। अब तक कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 4723 पहुंच गया है। रोजाना बड़ी संख्या में मिल रहे संक्रमितों का ज्यादातर कोई पुरसाहाल नहीं है। वह अपने घरों में बिना किसी निगरानी के आइसोलेट हो रहे हैं।मेडिकल कालेज में चिकित्सा कर्मियों का अभाव भी समुचित इलाज की व्यवस्था में बाधक है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
