30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !
उत्तर प्रदेश

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वन विभाग की “अपरम्पार लीला” है। “पौध रोपण में करोड़ों डकार पेट पर हाथ फेरने की सी स्थिति है। ‘मर्ज बढ़ता गया ज्यों-ज्यों दवा” की’। बुंदेलखंड का पर्यावरण बचाने और इसे हराभरा बनाने में केंद्र व प्रदेश सरकारों ने पैसा पानी की तरह बहाया।

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

पिछले दो दशकों में बुंदेलखंड को हरा-भरा बनाने के लिए करीब डेढ़ हजार करोड़ से भी ज्यादा का भारी-भरकम बजट पौधरोपण में ठिकाने लगा दिया गया। फिर भी हरियाली नदारद है। हालांकि सरकारी फाइलों में इस अवधि में करीब पचासों करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे गए। हैरत की बात यह है कि वन विभाग के आंकड़े ही असलियत की पोल खोल रहे हैं।

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

बुंदेलखंड में पौधरोपण के आंकडे़ काफी चौंकाने वाले हैं। राष्ट्रीय वन नीति के तहत 33 फीसदी वन क्षेत्र अनिवार्य है। लेकिन वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चित्रकूट को छोड़कर किसी भी जनपद में 5 या 6 फीसदी से ज्यादा वन भूमि नहीं है। बुंदेलखंड में सिर्फ 10 फीसदी ही वन भूमि है।

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

हमने जो आंकड़े और सूचनाएं इकट्ठा की हैं उनके मुताबिक वर्ष 2005 से वर्ष 2023 तक वन विभाग बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन और झांसी जनपदों में लगभग एक अरब रुपये खर्च किया जा चुका है। इस रकम से वन विभाग ने अब तक 75 करोड़ के लगभग पौध लगाने का दावा किया है। फाइलों में लगे यह पौधे धरती पर नजर आते तो शायद बुंदेलखंड की तस्वीर कुछ और होती।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल संस्थान की ‘फर्जी रिपोर्टिंग’ से ‘तड़प’ रहा बांदा: डीएम तक को ‘गुमराह’ कर रहे अफसर !

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा सत्र: महंगाई और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाएगा विपक्ष, पलटवार को तैयार सत्ता पक्ष, बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

बसपा सुप्रीमो मायावती का उत्तराधिकारी: दूसरे राज्यों के बाद आकाश को यूपी में उतारने की तैयारी, लोकसभा चुनाव होगा अहम रोल

City News Uttar Pradesh

Banda-नगर पंचायत अध्यक्ष के घर रात में हमला कर पिटाई,रिपोर्ट दर्ज…

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध; सत्याग्रह के लिए यूपी से चार हजार कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह हर्षित: बोले- ‘योगी’ का ‘बांदा’ आगमन विकास को देगा ‘नई उड़ान’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़