- विनोद मिश्रा
बांदा। बारिश के बाद जल जमाव व गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव न होने मच्छर जनति बीमारियां बढ़ रही हैं। लोग डेंगू के लक्ष्ण वाले बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। नगर के मुहल्लों में नियमित सफाई न होने से नालिया कचरे से भरी पड़ी है। इसके साथ ही दवाओं का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।

बारिश के बाद गुलाबी ठंड के बीच नगर के निचले इलाकों में जल जमाव है। इसके साथ ही नालियों की सफाई ठीक से न होने से भी पानी लगा रहता है। बारिश के बाद से इस समय मच्छरो का प्रकोप बढ़ गया है। नगर के केवटरा मुहल्ला में नाला जाम है। पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिससे लोग परेशान है। दवा का छिड़काव भी नगर पालिका की ओर से नहीं किया जा रहा है। कटरा मुहल्ला में निचले इलाकों में बारिश का जमाव व गंदगी है। पानी लगा हुआ है।

सिविल लाइन, निम्नीपार, मर्दन नाका, खाईपार मुहल्लो में नालियां कचरे से भरी हुई। जिससे मच्छरो का प्रकोप बढ़ा है। दिन हो या रात मच्छरो का डंक डस रहा है। नगर पालिका की ओर से फागिंग भी समुचित ढंग से नहीं हो रही। फागिंग मशीनें फर्राटा भरती जल्दी से गुजर जाती है। फागिंग में केमिकल मिश्रण भी गुणवत्ता के अनुपात में नहीं हो रहा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
