- विनोद मिश्रा
बांदा। तिंदवारी फतेहपुर मार्गपर बीते शुक्रवार भुजरख मोड़ पर खौफनाक दुर्घटना में कस्बे के दो युवकों की मौत की खबर पाकर क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने उनके घर पहुंच शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

अपने नौनिहालों को खोने वाले तिंदवारी कस्बे के शोकाकुल परिवारों के बीच शनिवार की शाम राज्य मंत्री रामकेश निषाद दुखी परिवार में जाकर उन्हें ढांढस बंधाया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को तिंदवारी फतेहपुर मार्ग के भुजरख मोड़ पर हुई भीषण दुर्घटना में तिंदवारी नगर के प्रेमनगर निवासी रितिक वर्मा, 18 वर्ष पुत्र श्रीपाल वर्मा तथा हनुमान नगर निवासी रवि गिरी 22 वर्ष पुत्र रमेश गिरी की मौके में ही मृत्यु हो गई थी।

शोक संवेदना के इस अवसर पर राज्य मंत्री के साथ साथ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, महाप्रसाद गिरी, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, दिलीप गुप्ता, रमेश चंद्र पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
