23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सौर ऊर्जा चित्रकूट मंडल का मुख मंडल करेगी प्रकाशित : चार हजार मेगावाट देगी रोशनी
उत्तर प्रदेश

सौर ऊर्जा चित्रकूट मंडल का मुख मंडल करेगी प्रकाशित : चार हजार मेगावाट देगी रोशनी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के मुख मंडल पर सौर ऊर्जा होगा मेहरबान। इसकी चमक -दमक से बिजली की किल्लत दूर होगी। प्रदेश सरकार और पावर कारपोरेशन ने मंडल में 4000 मेगावाट बिजली हासिल करने के लिए सौर ऊर्जा के नए सब स्टेशन तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है।

सौर ऊर्जा चित्रकूट मंडल का मुख मंडल करेगी प्रकाशित : चार हजार मेगावाट देगी रोशनी
Solar energy will illuminate the face of Chitrakoot circle: four thousand MW will give light

केंद्र सरकार की ग्रीन ऊर्जा नीति के तहत मंडल के चारों जिलों में नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। ये सबस्टेशन इसी वर्ष बनना शुरू हो जाएंगे। मौजूदा समय में मंडल के चारों जिलों में मात्र 365 मेगा वाट सोलर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन हो रहा है।
इसमें चित्रकूट में 120, बांदा में 20, महोबा में 200 और हमीरपुर में 25 मेगावाट ग्रीन ऊर्जा बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

सौर ऊर्जा चित्रकूट मंडल का मुख मंडल करेगी प्रकाशित : चार हजार मेगावाट देगी रोशनी
Solar energy will illuminate the face of Chitrakoot circle: four thousand MW will give light

बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में पावर कारपोरेशन को पसीने छूट रहे हैं। उपकरणों और लाइनों पर ओवर लोडिंग की स्थिति है। इससे आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर पावर कारपोरेशन (ट्रांसमीशन) का रुझान सोलर ऊर्जा की तरफ बढ़ रहा है। मंडल में पूर्व से भी कई सौर ऊर्जा सब स्टेशन चल रहे हैं। यह सब निजी कंपनियों के हैं। मंडल में प्रस्तावित 4000 मेगा वाट सोलर ऊर्जा के नए सबस्टेशनों में बांदा के बबेरू में 132 केवी, खैराडा में 400 केवी और बांदा में 220/132 केवी सबस्टेशन में प्रस्तावित हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हथौड़ा के मौलाना नजीब पर अब गैंगस्टर का साया ? फर्जी रजिस्ट्री से एनआईए छापे तक, ऑपरेशन लंगड़ा’ भी लाइन में

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत का सेवा उजाला:194 लोगों को मिली नई दृष्टि

City News Uttar Pradesh Desk

रालोद नेता वीरेंद्र साक्षी बने जनता में आकर्षण का केंद्र …

City News Uttar Pradesh

डीएम रीभा के ‘छापे’ से मचा हड़कंप: जिम्मेदारों पर गिरी ‘गाज’

विधायक प्रकाश नें शहर में “मेरी माटी मेरा देश” का फूंका विगुल: कार्यक्रम बना जन आकर्षण

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी,ऑक्सीजन के लिये हो रहें झगड़े ! …

ब्रेकिंग न्यूज़