23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
शिक्षकों की मिसाल : बारह साल बाद बिजली का मिला प्रकाश, खुशियों का उछाल
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों की मिसाल : बारह साल बाद बिजली का मिला प्रकाश, खुशियों का उछाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शिक्षकों की मिशाल से रोशनी की मशाल जगमग हो गई। बच्चों में खुशियों की उमंग तैर रही है। खबर बबेरू तहसील के राजकीय हाईस्कूल पखरौली की है। शिक्षकों के चंदे की वजह से 12 साल बाद बिजली मिल गई। सब जगमग हो गया।

शिक्षकों की मिसाल : बारह साल बाद बिजली का मिला प्रकाश, खुशियों का उछाल
Teacher’s example: After twelve years, electricity got light, boom of happiness

राजकीय विद्यालय पखरौली वर्ष 2010 से संचालित है। स्कूल के पास में ही बिजली सब स्टेशन है। इसके बाद भी स्कूल में कनेक्शन नहीं था। इससे गर्मी में बच्चे परेशान होते थे। प्रधानाचार्य डॉ. रविकरण सिंह ने बिजली विभाग के अफसरों को कनेक्शन के लिए पत्र लिखा तो स्टीमेट में लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च होना बताया। प्रधानाचार्य ने जनप्रतिनियों व शिक्षा विभाग के अफसरों को पत्र लिखा, लेकिन बात नहीं बनी।

शिक्षकों की मिसाल : बारह साल बाद बिजली का मिला प्रकाश, खुशियों का उछाल
Teacher’s example: After twelve years, electricity got light, boom of happiness

इसके बाद प्रधानाचार्य ने स्कूल के स्टाफ से बातचीत कर अपने वेतन से स्टीमेट की राशि चंदा कर एकत्रित कर जमा करने का निर्णय लिया। इसके बाद खुद प्रधानाचार्य, अध्यापक गौरी शंकर, शिक्षिका पिंकी सिंह, सोनल सागर, चंद्रावती और प्रतिभा ने 25-25 हजार रुपये एकत्रित कर विभाग में जमा कराए।

शिक्षकों की मिसाल : बारह साल बाद बिजली का मिला प्रकाश, खुशियों का उछाल
Teacher’s example: After twelve years, electricity got light, boom of happiness

इससे ट्रांसफार्मर और खंभा आदि लगाकर स्कूल में कनेक्शन कर दिया गया। शनिवार से स्कूल में बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में 253 बच्चे पंजीकृत हैं। कनेक्शन होने से गर्मी में बच्चों को राहत मिलेगी। बताया कि स्टाफ के सहयोग से ही 12 वर्ष बाद स्कूल में बिजली आई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शर्मनाक हरकत : बांदा में बेटी ने पिता पर लगाया छेड़खानी का आरोप …

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने वृद्ध सेवा आश्रम में वृद्धों को बांटे कंबल : दुवाओं से नवाजे गये

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी की जेल में बीती एक तिहाई उम्र, 2005 से बंद है माफिया- पहले भी काट चुका है सजा

City News Uttar Pradesh

ट्रक में लोहे के चूरे से छिपा रखा था गांजा, पुलिस में 40 बोरियां समेत 2 को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त ने ली पंचायती राज विभाग की मंडलीय बैठक, कहा शेष बचे सामुदायिक शौचालयों का जल्द कराएं निर्माण…

City News Uttar Pradesh

गजब कहानी : एससी प्रमाण पत्र से डीडीसी बनी क्षत्रिय महिला ! …

ब्रेकिंग न्यूज़