City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : डाक्टर का कुर्सी न छोड़ना मंत्री को गुजरा नागवार, गुस्से में एसीएमओ से कही यह बात …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में टीकाकरण शिविर के उद्घाटन के दौरान जब जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत निरीक्षण करने लगे तो ऐसा वाकया हुआ कि उनका पारा चढ़ गया। उनके पास आने पर भी एक डाक्टर ने सम्मान में अपनी कुर्सी नहीं छोड़ी। डाक्टर बिना एप्रिन के थे तो मंत्री ने सवाल किया-आप कौन हैं ? जवाब मिला-मैं डाक्टर हूं। उन्होंने एसीएमओ को इस मामले को गंभीरता से देखने के निर्देश दिए। अस्पताल में मिली अन्य खामियां सुधारने को कहा।


प्रभारी मंत्री ने क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के साथ सीएचसी बबेरू में चल रहे वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया। इसके बाद डिलीवरी रूम, स्टाक रूम, कर्मचारी उपस्थिति पंजिका, अन्य सुविधाओं के साथ दस्तावेज देखे। इमरजेंसी रूम में न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भभुआ के डा. अविनाश मौजूद थे, जो बिना एप्रिन के कुर्सी पर बैठे मिले। मंत्री पहुंचे, वह कुर्सी छोड़कर खड़े नहीं हुए। जब मंत्री ने परिचय पूछा तो डाक्टर होने का जवाब मिला। इस पर अगला सवाल किया कि इस अस्पताल से बाहर के हो ? सीएचसी अधीक्षक रामनरेश पटेल, एसीएमओ डा. आरएन प्रसाद ने अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के बारे में जानकारी दी।

बताया कि कुल पांच डाक्टरों की तैनाती है, जिनमें दो डा. अमित व डा. अमित यादव 15 दिसंबर 2020 से नहीं आ रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने साथ खड़े एसीएमओ से मंत्री ने नाराजगी जताई कहा कि, जब मेरे साथ यह व्यवहार हो सकता है तो जनता के साथ कैसा होगा? इस पर क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि यहां पर आयुष के डाक्टर बृजेश भारतीय हैं, जो अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें हटा दिया गया है। इस दौरान अजय पटेल, विजयपाल सिंह, राजा दीक्षित, एसएस भारती, विशेश्वर प्रसाद पांडे, विवेकानंद गुप्त आदि मौजूद रहे।


– मंत्री ने उद्यान पार्क में रोपा महोगनी का पौधा
प्रभारी मंत्री और विधायक ने कमासिन क्षेत्र का भ्रमण किया। खंड विकास परिसर बबेरू स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मनरेगा उद्यान पार्क में महोगनी का पौधा रोपा। पार्टी पदाधिकारियों व ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण और बीमारी से मुक्त रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी डा. प्रभात कुमार द्विवेदी, एडीओ पंचायत सूरजपाल यादव, अनिल श्रीवास्तव, चंद्रराज सिंह, भवानी सिंह, रवि मौर्या, अजय सिंह, बीडीसी सदस्य सुशीला नामदेव आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीओ सौरभ सिंह अपराधियों के लिए बने काल: ध्वस्त हुई ‘अवैध हथियारों’ की ‘काली मंडी’

एक जुलाई से बदल जायेंगे कानून : हत्या में अब 302 नहीं 101 धारा होगी प्रभावी

बीटेक छात्र ने हॉस्टल में की खुदकुशी: कालेज प्रशासन में मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

बांदा में कोरोना का कत्लेआम : मेडिकल काॅलेज में चार दिन में 49 मौतें, ऑक्सीजन के लिए मची लूट ! …

यूपी : सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, ठंड से बचाव को जल्द शुरू करें कंबल की खरीद

City News Uttar Pradesh

खाद समस्या: अपना दल और किसानों ने किया चक्का जाम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़