24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
स्कूलों के सौ मीटर दायरे में नहीं बिके नशे का सामान: बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का निर्देश
उत्तर प्रदेश

स्कूलों के सौ मीटर दायरे में नहीं बिके नशे का सामान: बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा सोमवार को सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी से बच्चों के मुद्दे पर संवेदनशील होने की अपेक्षा की। समाज में फैली कुप्रथाओं नशा, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षाटन, बाल यौन शोषण जैसे मुद्दों पर लगातार कार्य करने की जरूरत बताया। डा. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व में जारी गाइड लाइन के अनुसार विद्यालय के 100 मीटर के दायरे में पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि की कोई दुकानें नहीं होनी चाहिए. इस दिशा में सख्ती से कार्रवाई की जाये।

स्कूलों के सौ मीटर दायरे में नहीं बिके नशे का सामान: बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का निर्देश

डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि नशे से मुक्त रखने के लिए तत्काल प्रहरी क्लब की स्थापना कर पूर्व में इसके लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के माध्यम से जागरूकता लायें। उन्होंने जिला, ब्लॉक, ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समिति की नियमित बैठकें कराये जाने के निर्देश दिये।

स्कूलों के सौ मीटर दायरे में नहीं बिके नशे का सामान: बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का निर्देश

कहा कि 2025 तक बाल विवाह को खत्म करने का लक्ष्य भी निर्धारित है। बच्चों को साइबर क्राइम तथा मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए कार्यशाला आयोजित करने को निर्देशित किया। कहा कि इस बार दीपावली पर पोस्टर के माध्यम से हमारा संकल्प होगा कि “एक युद्ध नशे के विरुद्ध”देश को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि 21 वर्ष से कम आयुवर्ग वालों को शराब विक्रय न की जाये। बाल तस्करी पर हर हाल में रोक लगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : तिंदवारी में दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष पद में जातीय समीकरणों की होड़: सवर्णों पर बैकवर्ड भारी ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में फिर महकने लगी ‘बासमती’ चावल की खुशबू : खेती में बंपर मुनाफा

City News Uttar Pradesh

डीएम बांदा कोरोना कहर पर भारी, “आराम हराम ” …

दिवाली पर सजा पटाखों का बाजार, ड्रोन और मिसाइल पटाखों की काफी डिमांड

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़