27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त ने कहा, उत्पादों के निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आमदनी…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मण्डल स्तरीय कृषि निर्यात निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता की। आयुक्त ने कहा कि कृषि उत्पाद तथा उनके प्रसंस्कृत उत्पादों के निर्यात से किसानों की आमदनी बढे़गी।


आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि कृषि के अन्तर्गत तिल व हरी सब्जियों के कलस्टर निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए। संबंधित विभागों को निर्यात योग्य कृषि उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने केे लिए प्रभावी प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि किसानों को नवीन कृषि तकनीक की जानकारी दी जाए, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। आयुक्त ने कहा कि कृषक उत्पादक संगठनों को कृषि जींसों के कलस्टर बनाकर कलस्टर के नजदीक प्रसंस्करण ईकाइयां स्थापित कराई जाएं, जिससे कृषि निर्यात को बढ़ाया जा सके। संयुक्त कृषि निदेशक उमेश चन्द्र कटियार ने बताया कि चित्रकूटधाम मण्डल के अन्तर्गत बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा में जिला स्तरीय कलस्टर सुविधा इकाई का गठन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बांदा में तिल, हमीरपुर में तिल व ताजी सब्जियां तथा महोबा में तिल एवं ताजी सब्जियों के कलस्टर चयनित किये गए हैं। बैठक में उप निदेशक उद्यान, उप निदेशक मत्स्य वैज्ञानिक डा. अभिषेक कुमार, ज्येष्ठ विपणन निरीक्षण अरविन्द कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र संभावित बाढ़ पर हुए रेड अलर्ट : प्रभावित होने वाले गांवों का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

छलके नयना : गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना की भावुकता के साथ विसर्जन

City News Uttar Pradesh

Banda : बर्ड फ्लू का खौफ: मीट की दुकानों का प्रशासन ने किया निरीक्षण।

City News Uttar Pradesh

बिजली समस्या का होगा निदान : विधायक प्रकाश फीडरों की छमता बढ़ाने को सक्रिय, किया अधिष्ठापन …

City News Uttar Pradesh

साइबर क्राइम का ‘काला कारखाना’ ध्वस्त: 9 आरोपी गिरफ्तार, सपोर्ट सिस्टम हुआ बेनकाब !

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें सवालों की लगाई झड़ी : अधिकारी हुये निरुत्तर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़