- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रतिभाशाली गरीब छात्रों को अब निःशुल्क कोचिंग सुविधा दिए जाने की योजना है। इस बात की जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग करते हुए दी। कहा कि सांसाधनों की कमी से ग्रामीण क्षेत्र तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चे मेधावी और लगनशील होते हुए भी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं।

श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि की निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। अपर मुख्य सचिव (सूचना) श्री सहगल ने कहा कि संसाधनों की कमी से ग्रामीण क्षेत्र तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चे मेधावी व लग्नशील होते हुए भी इन परीक्षाओं की गुणवत्तापरक तैयारी नही कर पाते हैं जिससे इनकी प्रतिभाओं को उचित अवसर प्राप्त नही हो पाता। अपर मुख्य सचिव ने सभी मण्डलों के आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का कार्य मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में किया जायेगा। इस योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री 15 या 16 फरवरी को करेंगे। उन्होंने कहा कि कोचिंग के संचालन के लिए प्रत्येक मण्डल स्तर पर तीन संस्थाओं का चयन कर लिया जाए तथा इन सभी संस्थाओं में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक मण्डल स्तर पर अभ्युदय सेल का गठन कर लिया जाए। इस कार्य के लिए किसी ऐसे अधिकारी को नोडल अधिकारी बना दिया जाए जो इसमें व्यक्तिगत रूचि लें।
प्रमुख सचिव समाज कल्याण बीएल मीणा ने कहा कि अभ्युदय येाजना के संचालन के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कमी नही रहने दी जायेगी। आयुक्त लखनऊ मण्डल ने इस योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर ई-लर्निग प्लेटफार्म की स्थापना की जायेगी। महानिरीक्षक पुलिस लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जो अधिकारी अभ्युदय योजना में समर्पित भाव से कार्य करेंगे उन्हें शासन द्वारा विशेष प्रविष्टि प्रदान की जायेगी। वीडियो कान्फे्रन्सिंग में अपर आयुक्त चन्द्रशेखर, उप निदेशक समाज कल्याण, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
