30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दीपावली का बड़ा तोहफा: यूपी के 14.82 लाख कर्मियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस
उत्तर प्रदेश

दीपावली का बड़ा तोहफा: यूपी के 14.82 लाख कर्मियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस …

 

– प्रदेश सरकार ने जारी किया बोनस भुगतान का आदेश

लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को सरकार ने दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को 30 दिनों का बोनस देने का शासन का आदेश जारी कर दिया गया है।


उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर सूबे के 14.82 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। कर्मचारियों को वर्ष 2020-21 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। बोनस के लिए प्रति कर्मचारी 6,908 रुपये की रकम मंजूर की गई है। इस रकम का 75 फीसद हिस्सा कर्मचारियों के भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जाएगा, जबकि 25 फीसद यानी 1,727 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा, जो कर्मचारी जीपीएफ का सदस्य नहीं है, उसे यह धनराशि राष्ट्रीय बचत पत्र के रूप में दी जाएगी। बोनस भुगतान पर 1022.75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

दीपावली का बड़ा तोहफा: यूपी के 14.82 लाख कर्मियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस
बोनस के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग ने इस बारे में गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया है। बोनस 4,800 रुपये तक ग्रेड वेतन पाने वाले सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों को मिलेगा। यह लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने 31 मार्च, 2021 तक एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी की हो। जिन कर्मचारियों को 2020-21 में किसी विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही या आपराधिक मुकदमे में दंड दिया गया हो, उन्हें बोनस नहीं मिलेगा।


ऐसे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जो छह कार्यदिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में बीती 31 मार्च तक तीन वर्ष या उससे अधिक समय तक लगातार काम किया हो और हर साल कम से कम 240 दिन कार्यरत रहे हों, उन्हें भी बोनस मिलेगा। पांच दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में तीन या इससे अधिक साल तक हर वर्ष 206 दिन काम करने वाले दैनिक वेतनभोगियों को भी बोनस मिलेगा।

दीपावली का बड़ा तोहफा: यूपी के 14.82 लाख कर्मियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस

ऐसे पूर्णकालिक कर्मचारी जिन्होंने बीती 31 मार्च तक एक साल निरंतर सेवा पूरी नहीं की है, लेकिन उस तारीख तक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के तौर पर तीन साल या उससे अधिक समय तक लगातार काम करते रहे हों, उन्हें भी यह सुविधा मिलेगी। ऐसे कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 1,184 रुपये मिलेंगे। जो कर्मचारी 31 मार्च, 2021 के बाद रिटायर हुए हैं या 30 अप्रैल 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले हों, उन्हें बोनस की पूरी राशि का नकद भुगतान किया जाएगा।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव : जिले में ढाई लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशी की किस्मत, दो नगर पालिका व 6 नगर पंचायतों में होगा मतदान

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

सिमौनी मेले पहुंचे दलजीत,कहा शीघ्र बताऊंगा, किस दल से आऊंगा !

City News Uttar Pradesh

बांदा में कृष्ण जन्मोत्सव आंसुओं में डूबा: कान्हा फिर लो अवतार, बढ़ गया पाप !

City News Uttar Pradesh Desk

मंदिर में डकैती: गर्भगृह से अष्टधातु की ‘प्रतिमा चोरी’ से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़