27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, कुर्क होगा 11 करोड़ रुपए का आलीशान फ्लैट
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, कुर्क होगा 11 करोड़ रुपए का आलीशान फ्लैट

  • ब्यूरो रिपोर्ट

भदोही। पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। भदोही के जिलाधिकारी ने विजय मिश्रा की बहू के नाम से दर्ज लखनऊ में स्थित 11 करोड़ 55 लाख की कीमत के फ्लैट को कुर्क करने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा ने अपनी बहू के नाम एक आलीशान फ्लैट खरीदा था। डीएम के आदेश के बाद पुलिस फ्लैट को कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है।

पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, कुर्क होगा 11 करोड़ रुपए का आलीशान फ्लैट
Screws tightened on former MLA Bahubali Vijay Mishra, luxurious flat worth Rs 11 crore will be attached

– लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में है फ्लैट

गैंगस्टर एक्ट के तहत विजय मिश्रा, उनके परिजनों और करीबियों की संपत्ति कुर्क की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली थी कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में पूर्व विधायक विजय मिश्रा ने अपनी बहू के नाम एक फ्लैट खरीदा था। पुलिस का कहना है कि आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से विजय मिश्र ने यह संपत्ति क्रय की थी. गैंगस्टर एक्ट के तहत भदोही के डीएम ने लखनऊ में स्थित इस फ्लैट को कुर्क करने का निर्देश दिया है। भदोही के एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि 11 करोड़ 55 लाख रुपए फ्लैट की अनुमानित कीमत है। भदोही पुलिस लखनऊ प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जल्द ही फ्लैट को कुर्क करेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला आरक्षण बिल: पूर्व सीएम अखिलेश बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें “पंच प्रण” जनता को कराया आत्मसात: बोले मोदी के नेतृत्व में ही विकास

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से मौत : भांजे ने हत्या का लगाया आरोप, चिता से पुलिस ने उठवाया शव

बांदा में चारा हुआ जहरीला : गौवंशों नें तोड़ा दम, प्रशासन में हड़कंप !

पंचायत अध्यक्ष सुनील सीडीओ मौर्या के ब्रह्मास्त्र से चित्त: बढ़ी कुंठा भरी खिजियाहट ?

City News Uttar Pradesh

Banda : सोमवार की सुबह सात बजे तक रहेगा लॉकडाउन, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई …

ब्रेकिंग न्यूज़