28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा विधायक प्रकाश नें मैनपुरी में भाजपा की जीत हेतु भरी हुंकार: भारी वोटों से जीत का दावा
उत्तर प्रदेश

बांदा विधायक प्रकाश नें मैनपुरी में भाजपा की जीत हेतु भरी हुंकार: भारी वोटों से जीत का दावा

  • विनोद मिश्रा

मैनपुरी। बांदा सदर सीट से विधायक एवं बुंदेलखंड में भाजपा के थिंक टैंक के रूप में चर्चित प्रकाश दिवेदी नें मैनपुरी उप चुनाव में डोर टू डोर एवं नुक्कड़ सभाओं के जरिये भाजपा प्रत्याशी रघुवीर सिंह शाक्य के लिये प्रचार किया। गुरुवार को जसवंतनगर विधानसभा के बूथ नंम्बर 251सेक्टर नगला बिहारी के बूथ नंबर 252 में भ्रमण कर भाजपा सरकार की नीतियां एवं उपलब्धियां बताई।

बांदा विधायक प्रकाश नें मैनपुरी में भाजपा की जीत हेतु भरी हुंकार: भारी वोटों से जीत का दावा
Banda MLA Prakash shouts for BJP’s victory in Mainpuri: Claims victory with huge votes

विधायक प्रकाश नें समझाया कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र को मॉडल लोकसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। इसके लिए यहां से भाजपा प्रत्याशी को जिता कर लोकसभा में पहुंचाएं। मैनपुरी की जीत से मोदी और योगी के हाथ मजबूत होंगे और इस लोकसभा क्षेत्र के लोगों का सम्मान भी बढ़ेगा।

बांदा विधायक प्रकाश नें मैनपुरी में भाजपा की जीत हेतु भरी हुंकार: भारी वोटों से जीत का दावा
Banda MLA Prakash shouts for BJP’s victory in Mainpuri: Claims victory with huge votes

विधायक प्रकाश नें मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हैं कि यहां पर जिस तरह से गुंडागर्दी अराजकता और दबंगई का माहौल चलता रहा वह अब पूरी तरह समाप्त होगा। प्रदेश में योगी राज चल रहा है किसी गुंडे की खैर नहीं है। निर्भीक होकर मतदान करें आपको आगे या पीछे कोई सता नहीं पाएगा।

बांदा विधायक प्रकाश नें मैनपुरी में भाजपा की जीत हेतु भरी हुंकार: भारी वोटों से जीत का दावा
Banda MLA Prakash shouts for BJP’s victory in Mainpuri: Claims victory with huge votes

विधायक प्रकाश ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा मैनपुरी लोकसभा का उपचुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेगी। कहा कि यह चुनाव मैनपुरी के विकास का और लॉ एंड ऑर्डर के लिए है। यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीमें बनाकर 20 हजार से ज्यादा मुकदमे दर्ज कराए गए।

बांदा विधायक प्रकाश नें मैनपुरी में भाजपा की जीत हेतु भरी हुंकार: भारी वोटों से जीत का दावा
Banda MLA Prakash shouts for BJP’s victory in Mainpuri: Claims victory with huge votes

गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से जनता लाभान्वित हुई है। मतदाता जाति धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर भाजपा को वोट करेंगे। इस दौरान उनके साथ बांदा के बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह,पूर्व डीडीसी सदस्य राजभवन उपाध्याय,मंडल उपाध्यक्ष बबलू यादव भी साथ में थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की तिंदवारी सीट से कांग्रेस ने आदिशक्ति दीक्षित को बनाया प्रत्याशी

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव : भाजपा यूपी में चलाएगी अभियान, मंत्री-विधायक दरवाजे पर देंगे दस्तक

विश्व दलहन दिवस : बुंदेलखंड के लिए विकसित की जा रहीं दलहन की नई प्रजातियां

City News Uttar Pradesh

Banda : केन नदी से अवैध निकाली गई डंप बालू सीज …

यूरिया संकट का ‘तगड़ा’ झटका: किसान ‘फसल’ बचाने को बेहाल, बाजार में ‘दोगुना’ दाम

City News Uttar Pradesh

जज्बा तेरा जज्बा: बिना किसी उपकरण, बिजली के गांव में बना दिया कोल्ड स्टोरेज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़