City News Uttar Pradesh
बांदा की तिंदवारी सीट से कांग्रेस ने आदिशक्ति दीक्षित को बनाया प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश

बांदा की तिंदवारी सीट से कांग्रेस ने आदिशक्ति दीक्षित को बनाया प्रत्याशी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तिंदवारी विधानसभा से पार्टी के जुझारू नेता पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की पत्नी आदिशक्ति दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। इससे समर्थकों में खुशी की लहर है।

बांदा की तिंदवारी सीट से कांग्रेस ने आदिशक्ति दीक्षित को बनाया प्रत्याशी
Congress nominated Adishakti Dixit from Banda’s Tindwari seat

बता दें कि कांग्रेस पार्टी में जिलाध्यक्ष के रूप में राजेश दीक्षित ने समय-समय पर ग्रामीणों के दुख दर्द में शामिल होकर आवाज उठाकर न्याय दिलाते चले आए हैं। वही कांग्रेस ने भी उनकी पत्नी को टिकट देकर प्रियंका गांधी के नारे “लड़की हूं लड़ सकती हूं” को चरितार्थ किया है। बता दें कि तिंदवारी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी आदि बड़े दलों ने पूर्व से प्रत्याशियों को घोषित कर दिया था, वही प्रत्याशियों ने भी समर्थकों के साथ गांव-गांव भ्रमण कर अपने पक्ष में माहौल बनाए जाने को लेकर जुड़ गए हैं,वहीं कांग्रेस द्वारा तिंदवारी विधानसभा में ऐन मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी को टिकट देकर इस विधानसभा में मुकाबला रोचक बना दिया है।

बांदा की तिंदवारी सीट से कांग्रेस ने आदिशक्ति दीक्षित को बनाया प्रत्याशी
Congress nominated Adishakti Dixit from Banda’s Tindwari seat

तिंदवारी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लेने के बाद तिंदवारी विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार के चयन करने में केंद्रीय नेतृत्व को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः जुझारू पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की पत्नी को टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान : कहा ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे करेगी जनता !

City News Uttar Pradesh

मंत्री नंद गोपाल बोले: भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में वक्फ बिल होगा कामयाब

City News Uttar Pradesh

सउदी अरब में नौकरी का झांसा देकर महिला से ठगे 60 हजार रुपये: धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

श्वेत क्रांति हो गई है बदहाल : युवावों के सपने बन गये “मुंगेरी लाल” !

City News Uttar Pradesh

डीएम जे.रीभा नें किया गेंहू खरीद केन्द्र का निरीक्षण: तेज़ी लाने के सख्त निर्देश

डीएम दीपा रंजन नें संभाला कार्यभार : अपनी प्रशासनिक कुशलता का दिया संकेत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़