28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जज्बा तेरा जज्बा: बिना किसी उपकरण, बिजली के गांव में बना दिया कोल्ड स्टोरेज
उत्तर प्रदेश

जज्बा तेरा जज्बा: बिना किसी उपकरण, बिजली के गांव में बना दिया कोल्ड स्टोरेज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जज्बे का कमाल देखिए। “बिना हर्रै फिटकरी के रंग चोखा” की कहावत चरितार्थ कर दी युवा प्रगतिशील किसान ने। आलू-प्याज जैसे उत्पादन का भंडारण करके सही समय पर उचित कीमत हासिल करना बुंदेलखंड के किसानों के लिए समस्या है। मुख्य वजह उन्हें रियायती दरों पर और नजदीकी स्थानों में कोल्ड स्टोरेज की उपलब्धता न होना है। ऐसे में फसल का स्टॉक नहीं हो पाता। इन्हीं हालातों के बीच युवा और प्रगतिशील किसान ने बिना किसी संयंत्र-उपकरण और बगैर बिजली के प्याज के लिए अपने कृषि फार्म में ही कोल्ड स्टोर भंडार गृह तैयार कर सफलता की नई बुनियाद खड़ी की है। प्रगतिशील युवा किसान के भंडार गृह में छह माह तक प्याज सुरक्षित रखा जा सकता है।

जज्बा तेरा जज्बा: बिना किसी उपकरण, बिजली के गांव में बना दिया कोल्ड स्टोरेज

बांदा जिले के छनेहरा लालपुर गांव में जैविक कृषि फार्म के संचालक युवा प्रगतिशील किसान असलम खां और उनकी पत्नी आसमां खातून जैविक खेती और आधुनिक उपायों से खेती क्षेत्र में कुछ न कुछ कर गुजरते रहते हैं। यहां न सिर्फ बुंदेलखंड, बल्कि प्रदेश के कई जिलों से अक्सर किसानों के जत्थे आकर मॉडल खेती का अवलोकन करते हैं। प्रगतिशील किसान ने अब एक और नया काम अंजाम दिया है। अपने कृषि फार्म में बहुत मामूली खर्च पर प्याज भंडार गृह तैयार किया है। असलम के मुताबिक, इसकी डिजाइन ऐसी है कि प्राकृतिक तौर पर हवा का क्रास वेंटीलेशन रहता है। उन्होंने बताया कि 5 से 6 माह तक इसमें प्याज का भंडार करने पर मात्र 10 से 15 प्रतिशत वजन की कमी होती है। किसानों को सलाह दी कि इस डिजाइन का प्याज स्टोर तैयार करें। सीजन में प्याज की फसल इसमें भंडारित करें। अपनी आमदनी कई गुना ज्यादा करें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका प्रतिनिधि अंकित की पहल बनी मिसाल: अर्थियों के बांस बनें हरियाली की ढाल

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ने ‘संगठन’ का समझाया इतिहास: बोले- जमकर करो ‘विकास’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण : मच गया हड़कंप

City News Uttar Pradesh

भाजपा की रणनीति : बांदा एक लाख से ज्यादा तिरंगे झंडे से करेगा लहर- लहर

किसानों की हुई मौज : बांदा जिले में 42 हजार प्राइवेट ट्यूबवेल किसानों का 52 करोड़ बिजली बिल हुआ माफ

एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों को दिलायी “अमृत काल के पंचप्रण” की शपथ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़