City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा की हिदायत :"मौनी बाबा मेले में मौन न रहो" तैयारियों को "कर्मठता से दो अंजाम"
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा की हिदायत : “मौनी बाबा मेले में मौन न रहो” तैयारियों को “कर्मठता से दो अंजाम”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि “मौनी बाबा” मेले की तैयारियों में “मौन” न रहो। कर्तव्य औऱ कर्मठता पूर्वक व्यवस्थाओं को अंजाम दो।मेला 15दिसंबर से तीन दिवसीय होगा। 16 व 17 डीएम दीपा सिमौनी बाबा मेला की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण दिव्यता भरी दृष्टि से कर रहीं थीं।

डीएम दीपा की हिदायत :"मौनी बाबा मेले में मौन न रहो" तैयारियों को "कर्मठता से दो अंजाम"
DM Deepa’s instruction: “Don’t be silent in Mauni Baba fair” “Finish the preparations with diligence”

उन्होंने निर्मित नये रास्ते, मेला परिसर, हेलीपैड, पार्किंग एवं प्रदर्शनी स्थल आदि को गहनता से परखा। सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। महोत्सव परिसर की सफाई, पुताई ,पानी की आपूर्ति तथा सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगानें को कहा। नये रोड एवं मेला परिसर में लाइट की समुचित व्यवस्था ,फ्लैक्सी बोर्ड, एवं सीसीटीवी कमैरों को लगाये हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के साथ रास्ते के किनारे व अन्य स्थलों आवश्यकता अनुसार बैरीकेटिंग कराये जाने, यातायात का सुविधा पूर्ण संचालन को क्रेन की व्यवस्था की जरूरत समझाई।

डीएम दीपा की हिदायत :"मौनी बाबा मेले में मौन न रहो" तैयारियों को "कर्मठता से दो अंजाम"
DM Deepa’s instruction: “Don’t be silent in Mauni Baba fair” “Finish the preparations with diligence”

डीएम नें खण्ड विकास अधिकारी तिन्दवारी को मेला स्थल का समतलीकरण, रैम्प बनाये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मेला परिसर में 6 सेक्टर बनाये गये हैं, जिसमें सम्बन्धित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी ने महोत्सव में आने वाले विभिन्न मार्गों के आवागमन की दृष्टि से गड्ढा मुक्त कराये जाने का कार्य अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड को सौंपा।

डीएम दीपा की हिदायत :"मौनी बाबा मेले में मौन न रहो" तैयारियों को "कर्मठता से दो अंजाम"
DM Deepa’s instruction: “Don’t be silent in Mauni Baba fair” “Finish the preparations with diligence”

आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात तथा अग्नि से बचाव हेतु एवं गतवर्ष की भांति पुलिस व्यवस्था, होमगार्ड, पीआरडी जवानों को तैनाती के हुक्म दिये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी बबेरू, अधिशाषी अभियंता जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : भाई-बहन कुएं में गिरे, ग्रामीणों ने निकाला बाहर, जिला अस्पताल में कराया भर्ती …

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री नें एमएलसी चुनाव कैसे जीतें : फूंका मंत्र

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कहर : बांदा में ट्रक से कुचलकर दूधिये की मौैत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जाम रोड

क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

होनहारों पर आर्थिक ग्रहण : साढ़े 13 हजार की आशाओं पर पानी ! …

City News Uttar Pradesh

गणेश भवन में शताब्दी वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यकमों की बिखरेगी मनोहर छटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़