24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : साधु संतो के साथ बैठक कर डीएम ने बनाई मौनी अमावस्या को सकुशल सम्पन्न कराने की रणनीति…

 

  • रतन पटेल

चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में 11 फरवरी को आयोजित होने जा रही माघ मास की मौनी अमावस्या को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों व साधु-संतों के साथ एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।


जिलाधिकारी ने साधु संतों से कहा कि पूर्व की भांति हम आप लोग इस अमावस्या मेला को भी सकुशल संपन्न कराये।कहा कि चित्रकूट के पर्यटन विकास के लिए कई योजनाएं शासन को भेजा गया है उसमें कई विकास कार्यो पर स्वीकृति मिल गई है जल्द विकास कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।परिक्रमा मार्ग पर जो अतिक्रमण है उसको तत्काल अभियान चलाकर हटाया जाए। पान, गुटखा आदि नशीले पदार्थ पर भी पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए।डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी से कहा कि पूरे मेला क्षेत्र की साफ-सफाई समय से कराते रहें तथा परिक्रमा पथ पर सूअर आदि जानवर विचरण न करने पाए यह भी सुनिश्चित कर लें। अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि प्रमुख स्थलों पर ट्रैफिक की व्यवस्था दुरुस्त रहें ताकि सड़क पर जाम न लगे।
उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या 11 फरवरी को पड़ रही है माघ मेला देखते हुए प्रयागराज से भी काफी श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अपनी व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें।
बैठक में कामदगिरि प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल दास,निर्मोही अखाड़ा के ओंकार दास महाराज,मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश आदि अधिकारी और साधू संत मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य सेवाओं को “पंख”: जन औषधि योजना का नया रूप, सस्ती दवाओं का मिलेगा लाभ

डीएम दीपा की बालू एवं भू माफियाओं पर नजरें हुई टेढ़ी : अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती

City News Uttar Pradesh

जवारा व चंगेलिया नृत्य के जरिए छात्राओं ने बुंदेली संस्कृति को किया जीवंत

विधायक प्रकाश की पहल रंग लाई : “महाराणा चौक” औऱ सीना चौड़ा कर “चमके- दमकेगा”

City News Uttar Pradesh

Banda : सोमवार की सुबह सात बजे तक रहेगा लॉकडाउन, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई …

मंत्री रामकेश बोले: खून की नदियां बहाने वाले रामलला के दर्शन करने नहीं जा रहे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़