24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को प्रथम पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को प्रथम पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि …

 

– सदर विधायक समेत राजनीतिक दलों के लोगो अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को पहली पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें पुष्पांजलि देकर याद किया गया। सदर विधायक समेत अन्य राजनीतिक दलों व बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री को गरीबों का मसीहा बताया। कहा कि उन्होंने समाज को नई दिशा प्रदान की थी।


नगर पालिका के नजदीक स्थित मैरिज हाल सभागार में मंगलवार को पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद की पहली पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व मंत्री ने अपने पूरे जीवन काल में गरीबों, मजलूमों, मजदूरों और सर्वहारा वर्ग के लोगों की लड़ाई में गुजार दिया।

बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को प्रथम पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

वह दलगत राजनीति के हमेशा खिलाफ रहे। सादगी भरा जीवन और ईमानदार राजनीतिज्ञ तथा समाज के छोटे से बड़े सभी नागरिकों को सम्मान अधिकार दिलाने वाले नेता थे। उनके जीवन से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए, यही उनके लिए प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को प्रथम पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि बोस ने हमेशा व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी। वह एक महान नेता थे। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहाकि कई बार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रहने के बाद भी उनका रहन-सहन सामान्य रहा।

बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को प्रथम पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

आम लोगों से वह बगैर किसी बिना भेदभाव के मिलते-जुलते थे। सत्ता के लिए अपने उसूलों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन मोहन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा नेता प्रभाकर अवस्थी समेत तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद् और गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना का कहर, मरीज बढ़े तो और कम पड़ जाएगा मेडिकल कॉलेज का मैन पावर ! ​….

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : भाजपा सरकार कर रहीं महिलाओं का उत्थान

City News Uttar Pradesh

व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित: दिलीप गुप्ता उपाध्यक्ष और निखिल सक्सेना बने प्रदेश मंत्री

City News Uttar Pradesh

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की ललकार ? डीएम की खामोशी पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या पर महानिदेशक का चाबुक: बैठक से काटी थी कन्नी

City News Uttar Pradesh

कलयुगी चमत्कार : भाई ने भाई पर तमंचे से गोली दाग़ हो गया फरार, मुकदमा दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़