City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना का कहर, मरीज बढ़े तो और कम पड़ जाएगा मेडिकल कॉलेज का मैन पावर ! ​….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । मेडिकल कालेज सहित अस्पतालों में स्टाफ की कमी कहर काल में मुसीबत बन गई है।कोरोना कोरोना संक्रमण अभी कम नहीं हो रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या यदि और बढ़ी तो वहां का मैन पावर अत्यधिक कम पड़ सकता है। बेडों में भर्ती मरीजों की संख्या के हिसाब से चिकित्सीय स्टाफ की भी जरुरत पड़ेगी। जिससे मरीजों के उपचार में किसी तरह की दिक्कत सामने न आए।


जनपद में अभी तक 5893 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 4729 मरीज उपचार के बाद स्वास्थ्य हो चुके हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज को मुख्य कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। जिसमें बांदा जनपद के साथ हमीरपुर, महोबा व चित्रकूट के गंभीर मरीजों को भी भर्ती कराया जा रहा है। मरीजों के लिए चार सौ बेड की उपलब्धता है। जिसमें अभी करीब 160 मरीज भर्ती हैं। आइसोलेशन वार्ड के 20 बेड में एक चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स, एक वार्ड ब्वॉय व एक स्वीपर होना चाहिए। इसी तरह आइसीयू के पांच बेड में इतना स्टाफ तैनात रहना चाहिए। जबकि कॉलेज में इस समय 60 जेआर, 20 एसआर व 50 प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर की उपलब्धता है। स्वीपर तो करीब 30 से 35 के ही बीच हैं। इसी तरह नर्सिंग स्टाफ भी सीमित है। बेडो के बढ़ाने के साथ यदि इतने ही मरीजों की संख्या हुई तो चिकित्सीय मैन पावर कम पड़ जाएगी। मरीजों को मानक के हिसाब से उपचार देने व उनकी सही देखभाल के लिए मैन पावर बढ़ाने की जरुरत पड़ेगी। जिसके बाद स्थिति सामान्य रह सकेगी ।

राजकीय कालेज के उप प्राचार्य सुनील कौशल कहते हैं कि स्टाफ की कमी तो है ही।अभी भर्ती मरीजों के हिसाब से उपलब्ध स्टाफ से किसी तरह काम चलऊ व्यवस्था कर रखी गई है। तीन अलग-अलग शिफ्टों में स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा रही है। मरीजों के अधिक बढ़ने पर जरुर स्टाफ कम होने का विषम संकट आ जायेगा।जिसकी व्यवस्था की रूप रेखा तैयार की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी से कटकर अधिवक्ता की मौत, ट्रेन में फंसकर 500 मीटर तक घिसटा शव

मेडिकल कालेज में सेवा प्रदाता कंपनी “आईटी वर्ड” के पास टेंडर में फ्राड ? सीएम योगी को चैलेंज !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नये भारत का दर्शन

City News Uttar Pradesh

महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा”

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा : हाईवे पर जीप पेड़ से टकराने में दो की मौत, एक घायल

City News Uttar Pradesh

सत्य ही नारायण एवं जीवन का सार है : पंडित श्रवण कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़