City News Uttar Pradesh
स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। आश्चर्य नहीं घोर आश्चर्य की खबर। जिले के सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं रेत के महल की तरह ढ़ेर हैं। यह स्वंय में बीमार हो बदहाल हो गई हैं। बीमारियां सुनहरा मौका पाकर खिलखिला रहीं हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त होने वाली कंपलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) जांच की सुविधा मरीजों से दूर है। कहीं रीजेंट न होने से तो कहीं टेक्नीशियन की कमी व मशीन खराब होने से यह जांच ठप है। परिणाम स्वरूप मरीजों को इस साधारण जांच के लिए भी निजी पैथोलॉजी या शहर की दौड़ लगानी पड़ रही है।

स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !

जिले की करीब 20 लाख आबादी के बीच आठ सीएचसी और 51 पीएचसी हैं। बहेरी, स्योढ़ा, बिसंडा, कमासिन, नरैनी, बबेरू, जसपुरा व अतर्रा सीएचसी सहित लगभग 20 में सीबीसी जांच की व्यवस्था है, लेकिन इनमें से किसी में भी यह जांच नहीं हो रही। मशीनें शोपीस बनी हैं। बबेरू व अतर्रा समेत कई सीएचसी में रीजेंट न होने से जांचें ठप है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीसी जांच न होने की जानकारी नहीं दी गई। दो-तीन दिन में व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। जहां रीजेंट की कमी से मशीन बंद है, उसे शुरू किया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें हुई दुर्गंधमुक्त : शौचालयों में लगाया वेंचुरी उपकरण

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की बरसेगी कृपा : तुर्रा में विसाहिल नदी जल स्रोत स्थल का होगा पुनरोद्धार !

विधायक प्रकाश द्वारा गौशाला ‘मॉनिटरिंग से हड़कंप’: फाइलों का खेल बेनक़ाब

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप : प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री मालिक नें करोड़ों में लगाया राजस्व को चूना !

बोर्ड बैठक में सदस्यों ने जमकर किया हंगामा, आउटसोर्सिंग की धनराशि में गड़बड़ी का लगाया आरोप

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़