City News Uttar Pradesh
हृदयविदारक घटना: मां की मौत के सदमें में बेटे की भी हुई मौत, एक साथ दो मौतें होने मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

हृदयविदारक घटना: मां की मौत के सदमें में बेटे की भी हुई मौत, एक साथ दो मौतें होने मचा कोहराम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब मां के अंतिम संस्कार के दौरान बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक साथ दो मौतें होने से पूरा परिवार और गांव शोक में डूब गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के सैमरा गांव निवासी पुनिया देवी का मंगलवार शाम वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया था। बुधवार सुबह उनके पुत्र रत्तूलाल अपनी मां का अंतिम संस्कार अपने खेत में कर रहा था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान जब रत्तूलाल मुखाग्नि देने वाला था, तभी उसे अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह बेहोश हो गया।

हृदयविदारक घटना: मां की मौत के सदमें में बेटे की भी हुई मौत, एक साथ दो मौतें होने मचा कोहराम

परिजनों ने तत्काल उसे तिंदवारी पीएचसी ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। इस घटना के बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। रत्तूलाल खेती कर अपने चार बेटियों और एक बेटे का भरण-पोषण करता था। एक ही दिन में मां और बेटे की मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में मातम छाया हुआ है। देहात कोतवाली प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाहुबली विजय मिश्र पर बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक की 3.34 करोड़ की संपति हुई कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत उठाया गया कदम

City News Uttar Pradesh

Banda – सावधान : बनेंगे गोवंश बिहार, मचेगा करोड़ों में लूट का धमाल !

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी नौकरी को लेकर सख्त: विभागों में रिक्त पदों का मांगा विवरण, बोले- खाली पद तत्काल भरें, देर न करें

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से गरीब होनहार छात्रों का सपना होगा साकार – महानिदेशक वेंकटेश्वर लू …

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार लोको पायलट और महिला को रौंदा, हुई मौत

City News Uttar Pradesh

केन -बेतवा लिंक परियोजना : अब “बोलेगी बम -बम डिगा डिगा “महके गी “फिजां”

ब्रेकिंग न्यूज़