
- विनोद मिश्रा
बांदा। बसपा के वरिष्ठ नेता मयंक द्विवेदी ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन का समर्थन किया, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई। उन्होंने इस मुद्दे पर अधिकारियों से बातचीत की और मांगों को पूरा करने की दिशा में चर्चा की।

नरैनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुटा के मजरा पाण्डें पुरवा की 2 किलोमीटर लंबी सड़क अभी तक नहीं बनी है। यह शहीदों का गांव कहलाता है, लेकिन सड़क न बनने के कारण यहां के निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान तो यह मार्ग दलदल में बदल जाता है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

इस मुद्दे पर अशोक लाट में दो दिन से धरना और क्रमिक अनशन हो रहा है। मयंक दिवेदी इस अनशन स्थल पर पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला से चर्चा की। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से आग्रह किया कि सड़क के निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार किया जाए और इसकी समय सीमा का लिखित आश्वासन दें, ताकि धरना और अनशन समाप्त हो सके।

मयंक दिवेदी ने कहा कि यदि प्रशासन इस मांग को गंभीरता से लेता है तो स्थानीय निवासियों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि इस वार्ता के बाद प्रशासन जल्द ही कार्रवाई करेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
