City News Uttar Pradesh
आयुक्त अजीत की स्वास्थ्य सेवाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: अधिकारियों को सुधार का अल्टीमेटम !
उत्तर प्रदेश

आयुक्त अजीत की स्वास्थ्य सेवाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: अधिकारियों को सुधार का अल्टीमेटम !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा । चित्रकूटधाम मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जब मंडलायुक्त अजीत कुमार के सामने आई, तो प्रशासनिक व्यवस्था की परतें खुल गईं। सरकारी रिपोर्टों में “सुधरी हुई व्यवस्था” का दावा करने वाले विभाग के अफसर समीक्षा बैठक में जवाब नहीं दे पाए। मंडलायुक्त ने सख्त लहजे में कहा “प्रगति रिपोर्टों में दिखावटी सुधार नहीं चलेगा, ज़मीन पर नतीजे चाहिए।” उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है, और अगले महीने तक ठोस सुधार दिखाई देना चाहिए।

आयुक्त अजीत की स्वास्थ्य सेवाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: अधिकारियों को सुधार का अल्टीमेटम !

बैठक में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में मंडलायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों, आशा संगिनी कार्यकत्रियों और अस्पताल प्रबंधन पर विशेष फोकस किया। उन्होंने निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड हर हाल में बनाए जाएं। बांदा और हमीरपुर के सीएमओ को उन्होंने आदेश दिया कि आई.पी.एच.एल. लैब आगामी बैठक से पहले पूरी तरह क्रियाशील हो जानी चाहिए।

आयुक्त अजीत की स्वास्थ्य सेवाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: अधिकारियों को सुधार का अल्टीमेटम !

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का ईपीएफ उनके खातों में जमा कराया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने अस्पतालों की डिजिटल पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर बनाने, मरीजों की लाइनें कम करने और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं, और यदि कोई दवा न हो तो मरीजों को प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों से दवा दिलाई जाए। मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा: सुशासन दिवस पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के भाषण नें किसानों में किया कमाल

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘मरौली खंड चार’ बालू खदान का ‘डीएम’ को चैलेंज ? अवैध खनन का बनी ‘शैतान’ ?

Banda : नीलम का करिश्मा, खुशी की लहर, “जलवा ही जलवा ” ! …

सपा सुप्रीमों ने सर्वसमाज के लिए दिल से किया काम : विदित …

सोपीश बनकर रह गई हेल्थ एटीएम मशीन, सही ढंग से नहीं हो पा रही मरीजों की जांच

City News Uttar Pradesh

माघ मेले हेतु ‘ऐतिहासिक’ आवागमन सेवा: 280 बसों की हुई ‘व्यवस्था’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़