City News Uttar Pradesh
बांदा में 'मरौली खंड चार' बालू खदान का 'डीएम' को चैलेंज ? अवैध खनन का बनी 'शैतान' ?
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘मरौली खंड चार’ बालू खदान का ‘डीएम’ को चैलेंज ? अवैध खनन का बनी ‘शैतान’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की “केन नदी में मरौली खंड “चार” बालू खदान “अवैध खनन का शैतान” बन गई है ? इसकी “शैतानियत के आगे प्रशानिक महकमा आश्चर्य जनक से शांत” है? डीएम जे. रीभा के लिये यह एक चैलेंज से कम नहीं है ? कथित तौर पर बताते हैं की “यह सब सत्ता दल से जुड़े माफियाओं की दिमागी करतूत का कमाल” है, जिसके चलते “लाल सोने” की लूट “निर्भीकता से कूट-कूट कर” हो रही है” ?

बांदा में मरौली खंड चार बालू खदान का डीएम को चैलेंज ? अवैध खनन का बनी शैतान ?

इसे खदान मालिक मलम्मपति मुरली एवं उसके सहयोगी, नोनू झा एवं जगराम सिंह बंधु सत्ता की हनक दिखाकर “अवैध खनन का अट्टाहस” कर रहें हैं ? इसका खास जिम्मा पूर्व प्रधान जगराम सिंह लिये हैं ? अवैध खनन को बुलंदियों की ओर ले जा रहें हैं?

गणतंत्र दिवस पर डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल का संदेश: बोले- संविधान से मजबूत होता है लोकतंत्र

डीएम जे. रीभा को हम बता दें की “लाल सोने की लूट” में मरौली खंड 4 बालू खदान के माफिया किसी से पीछे नहीं है। इनकी दबंगई से अवैध बालू खनन में हदें पार हो गई हैं ! निर्धारित सीमा से हटकर खनन का दुस्साहस तो सरेआम है ! “प्रत्यक्षमं किम प्रमाणम की कहानी चरितार्थ” हो रही है।

दांदो खदान में खाक हो रही योगी सरकार की खनन नीति ? माफिया के आगे सिस्टम ने टेके घुटने ?

भारी पोंक लैंड मशीनों से केन में निर्धारित “जलधारा से अधिक गहराई तक कोख खंगालने की गर्जना गूंजती है, जो जिम्मेदार अधिकारियों को सुनाई नहीं देती आखिर क्यों” ? “गाईड लाईन के विपरीत अवैध खनन एवं परिवहन को हरी झंडी आखिर किस लालच” में हैं ? यह “डीएम जी रीभा के लिये गंभीर मनन का विषय” है ?

बांदा में मरौली खंड चार बालू खदान का डीएम को चैलेंज ? अवैध खनन का बनी शैतान ?

जुर्रत भरी दास्तां यह है की बालू ठेकेदार के गुर्गे ‘चैलेंज’ से दावा करते हैं की ने उन्हें अवैध खनन औऱ ओवरलोड परिवहन की मनमानी छूट है ? “खाकी और खादी का हमारे मालिकानों से गठजोड़” है ! किसकी मजाल है जो इस खदान में सघन जॉच और कार्रवाई कर सके! “इन्हीं हालातों में ओवरलोड और सीमांकन से हटकर अवैध खनन इस खदान की “नियति” सी बन गई है ? किसानों के खेतों से जबरन रास्ता बनाकर “अवैध खनन का यहां गदर” मचा हुआ है !

बांदा की "चरका बालू खदान" में "अवैध खनन का उफ़ान": "कपिल मुनि की हनक" में योगी और प्रशासन मेहरबान ?

समय रहते अगर इसमें रोक नहीं लगी तो आने वाले वक्त में “कई गांवों को बाढ़ के पानी में डूबने से बचना लोहे के चने सा चबाना होगा” ? यहां का बालू माफिया गठजोड़ किसी खूंखार अपराधी से कम नहीं है? “बालू माफिया के गुर्गों का फरमान है हम खतरनाक शैतान” हैं, “जिला प्रशासन हमारी उंगलियों के इशारे पर मेहरबान औऱ मोहताज” है ? देखना यह हैं की डीएम जे. रीभा मरौली खंड चार खदान में “अवैध खनन का तिलिस्म” कब तोड़ “सरकारी राजस्व को लूटने” से बचाती हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित बासू ने ‘संभाला मोर्चा’ : सभासद पति पर ‘हमले’ से भड़के, पहुंचे एसपी दरबार

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का ‘पीडीए’ तूफान: गांव-गांव ‘फूंका’ बिगुल, अखिलेश की ‘ताजपोशी’ का गूंजा संकल्प

City News Uttar Pradesh Desk

sharad chandra mishra

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : बालू के अवैध खनन हेतु बना मार्ग प्रशासन नें खोदवाया, खनन फिलहाल रुका !

यूपी : मलेरिया और डेंगू को लेकर मिशन मोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आइसोलेशन वार्ड बनवाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda- अपराध : फर्जी रेलवे टिकट कारोबार, गुजरात से जुड़े तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़