City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत का गैस संकट पर फूटा गुस्सा: डीएम से कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत का गैस संकट पर फूटा गुस्सा: डीएम से कार्रवाई की मांग

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में रसोई “गैस वितरण” का “हाल बेहाल” है और “जनता” के साथ हो रहे इस “अन्याय” पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने अपना “गुस्सा खुलकर” जताया। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए कहा कि “यह केवल व्यवस्थागत विफलता” नहीं बल्कि “आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर हमला” है।

पूर्व विधायक दलजीत का गैस संकट पर फूटा गुस्सा: डीएम से कार्रवाई की मांग

पूर्व विधायक दलजीत ने कहा कि उपभोक्ताओं को रसोई “गैस प्राप्त” करने के लिए कई “घंटों तक लाइन” में “खड़े” रहना पड़ता है, जबकि “होम डिलीवरी” नियमित “नहीं” हो रही। इसके साथ ही “कैश एवं कैरी डिलीवरी” पर “छूट का लाभ नहीं” दिया जा रहा। गैस गोदामों पर “पेयजल, छाया और बैठने” की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं और बढ़ गई हैं।

गैस सिलिंडर के लिए 'संग्राम': 'जनता' का फूटा गुस्सा, पुलिस ने 'हाथ जोड़कर' बचाई स्थिति

दलजीत सिंह ने इस मामले में कई गंभीर मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और मिठाई प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का संभावित दुरुपयोग हो रहा है, जिस पर विशेष जांच की आवश्यकता है। प्रशासन से मांग की है कि सभी एजेंसियों द्वारा समयबद्ध होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। बुकिंग में होम डिलीवरी व कैश एंड कैरी दोनों विकल्प स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हों।

 

पूर्व विधायक दलजीत का गैस संकट पर फूटा गुस्सा: डीएम से कार्रवाई की मांग

पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि गैस वितरण केंद्रों पर पेयजल, छाया और बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गैस के दुरुपयोग की विशेष निगरानी और जांच भी आवश्यक है। दलजीत सिंह ने कहा कि यह विषय केवल प्रशासनिक मामला नहीं बल्कि आम जनता की दैनिक आवश्यकताओं और सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वे तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करें ताकि जनता की परेशानियां दूर हों ।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से बच्चियों के साथ आत्मदाह करने की दी धमकी, थाना पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल ?

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में हाईवे पर घूम रहे असलाहधारी लुटेरे, बदमाशों ने असलहों के बल पर व्यापारी से आठ लाख की लूटी नगदी

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर यादव की ‘दिलदारी’ हुई चर्चित: कालिंजर में रोडवेज हेतु ‘पांच बीघा भूमि’ कर दी ‘दान’

City News Uttar Pradesh

चुनावी रण से बाहर हुए 18 महारथी, मची हाय- तौबा !, अब 41 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में अब नहीं दिखाई देते “सावन में झूले” : सावन के “गीत” भी हो गये “विलुप्त”

ब्रेकिंग न्यूज़