32.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा के तीन 'राष्ट्रीय बांध' मौत की ओर: विशेषज्ञों ने बजाई 'खतरे' की घंटी, धड़कनें तेज !
उत्तर प्रदेश

बांदा के तीन ‘राष्ट्रीय बांध’ मौत की ओर: विशेषज्ञों ने बजाई ‘खतरे’ की घंटी, धड़कनें तेज !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के दिल में स्थित दो राष्ट्रीय धरोहर बांध ‘बरियारपुर, रनगवां आज “अधमरी हालत” में खड़े हैं। सिंचाई विभाग और राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण की संयुक्त जांच ने जो “सच उजागर” किया है, वह लाखों “किसानों के भविष्य के लिए भयावह” चेतावनी है। 115 वर्ष पुराने बरियारपुर बांध को ‘अब मरम्मत योग्य नहीं’ घोषित किया गया है। तकनीकी समिति ने साफ कहा है “इतने पुराने ढांचे में मरम्मत करवाना खुद एक जोखिम है, यह बांध जितना जी चुका है, उससे ज्यादा नहीं।”

हाय दईया : बरियारपुर बांध की मरम्मत से तकनीकी समिति ने मुंह मोड़ा : हो नया निर्माण

बारिश के बाद राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण, नई दिल्ली की टीम ने बरियारपुर बांध का गहन निरीक्षण किया। टीम के सदस्य डॉ. प्रमोद नारायण ने निरीक्षण के बाद कहा “बांध सुरक्षा अधिनियम के नियमों का तत्काल पालन अनिवार्य है। पुराने बांधों की मरम्मत नहीं, इनके विकल्पों पर निर्णय जरूरी है।” केंद्रीय जल आयोग को पहले भेजी गई रिपोर्ट में भी यह बात दर्ज है कि बरियारपुर और रनगवां बांधों की संरचना अब उम्रदराज हो चुकी है। इनका स्ट्रक्चर समय के साथ कमजोर हो गया है।

हाय दईया : बरियारपुर बांध की मरम्मत से तकनीकी समिति ने मुंह मोड़ा : हो नया निर्माण

बरियारपुर बांध की क्षमता 12.50 मिलियन क्यूबिक मीटर है। इससे मुख्य केन नहर निकली है। इसी बांध की मदद से जिले में लगभग 1100 किमी नहरों से सिंचाई की जाती है। केन नदी पर लगभग 650 मीटर लंबी दीवार है। इसके अंदर सुरंगनुमा रास्ता है। दीवार के ऊपर 8.23 फिट लंबे और ऊंचे भारी भरकम लोहे के फाटक लगे हैं। जिन्हें खड़ा कर पानी रोका जाता है। अब सब मिलकर खतरे का संकेत दे रहे हैं ?

बांदा के तीन 'राष्ट्रीय बांध' मौत की ओर: विशेषज्ञों ने बजाई 'खतरे' की घंटी, धड़कनें तेज !

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने माना “बरियारपुर, रनगवां और बरूवा सागर तीनों बांध जर्जर हैं। फिर भी विभाग हर साल लाखों रुपये मरम्मत में खर्च करता है,लेकिन राहत नगण्य है।” दस साल से विभाग की फाइलों में घूमता ‘नया बांध प्रस्ताव’ अभी भी केंद्रीय जल आयोग की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। इस दौरान सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अंबुज दिवेदी, अधीक्षण अभियंता बांदा सर्किल सैयद उस्मान अली, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार आदि तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित थे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- युवक युवती का पेड़ से लटकता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी…..

City News Uttar Pradesh

मच्छर और मलेरिया मस्त : स्वास्थ विभाग को किये है पस्त !

एसपी आवास के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लहुलुहान, पुलिस ने पकड़ की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ : दो को लगी गोली, कुल छह गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘कुदरत’ का ‘गरीबों’ पर कहर: बारिश ‘निगल’ रही आशियाने !

City News Uttar Pradesh Desk

निकाय चुनाव में सपा को फिर झटका: पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष पर निशाना

ब्रेकिंग न्यूज़