- विनोद मिश्रा
बांदा। बीती आधी रात शहर के रामलीला मैदान के सामने बर्गर लैंड में हुआ अज्ञात कारणों से जोरदार धमाका और आग लगने से हड़कंप मच गया।

चारों तरफ चीख -पुकार मच गई। तमाम शहर वासियों सहित पुलिस और प्रशानिक अमला मौके पर पहुंच गया। बर्गर लैंड के मालिक सौरभ अग्रवाल के चाचा श्री गोपी अग्रवाल उनके बेटे आयुष अग्रवाल सहित 13 लोग इस हादसे में आग में झुलस गये। इन सबको जिला अस्पताल एंव मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर हैं।

परिवारी जनों सभी मित्रों एवं मोहल्ले के युवकों ने पुलिस सहयोग से सभी आहतों को जिला अस्पताल पहुंचाया व आग पर फायर ब्रिगेड नें लगभग 2 घंटे बाद काबू पाया। घटना स्थल पर कमिश्नर, डीआईजी, जिलाधिकारी, एसपी अपर एसपी, सीओ एंव कोतवाली प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच गये। जिला अस्पताल के सीएमएस मौके पर आये। सभी घायलों को चिकित्सालय भेजा।

आग का कारण प्रथम दृष्ट्या रसोई गैस सिलेंडर का फटना माना जा रहा हैं। हादसा बहुत जोरदार था 14 घायलों में दो तीन गंभीर घायल हैं बाकी सब पर आग और कांच ने अपना कहर ढाया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
