City News Uttar Pradesh
छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

बेटे के कत्ल में 18 साल जेल में पिता ने काटी सजा, छूटकर बाहर आया तो वृद्ध ने गोली मार खुद को उतारा मौत के घाट

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेटे के कत्ल में 18 साल की कैद के बाद छूटे पिता ने गोली मार खुदकुशी कर ली। खेतों की तरफ से गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो महुआ के पेड़ के नीचे खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है।


कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम मनकहड़ी निवासी 65 वर्षीय वीरेंद्र यादव पर अपने बेटे कल्लू के कत्ल का इल्जाम था, जिसमें उसे सजा सुनाई गई थी। 18 साल बाद वह पंद्रह दिन पहले ही जेल से छूटा था। मंगलवार देर शाम वह खेत की ओर चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

बेटे के कत्ल में 18 साल जेल में काटी सजा, छूटकर बाहर आया तो वृद्ध ने गोली मार खुद को उतारा मौत के घाट
Sentenced to 18 years in jail for son’s murder, when he came out after getting released, the old man shot himself and put himself to death

मौके पर जाने के बाद देखा कि वीरेंद्र ने अपने डेरा के पास महुआ के पेड़ के नीचे गोली मार ली है। कमासिन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच कर कागजी कार्रवाई पूरी की। मौके से तमंचा व खोखा बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। जिसकी वजह से यह यह आत्मघाती कदम उठा लिया है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, दो चरणों में होंगे मतदान; 13 मई को आएंगे नतीजे

बांदा : खेत गए परिजन जब घर लौटे तो संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव, मची चीख पुकार

Banda : बांदा आयुक्त दिनेश सिंह की सख्त कार्यवाई की चपेट मे आ सकते हैं अधिकारी ! …

नशेड़ी युवक ने दो चचेरे भाईयों को बनाया हवश का शिकार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच-पड़ताल

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग ने किसानों की “किस्मत में लिख दी बर्बादी” : खेतों में आ गया बाढ़ का ज्वार भाटा

जलशक्ति मंत्री रामकेश को ब्लैक मेलिंग की कोशिश वालों पर दबिशें: शीघ्र होंगे गिरफ़्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़