24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पटाखा बाजार पर प्रशासनिक ग्रहण: दीपावली की रौनक से पहले फूटा व्यापारियों का गुस्सा !
उत्तर प्रदेश

पटाखा बाजार पर प्रशासनिक ग्रहण: दीपावली की रौनक से पहले फूटा व्यापारियों का गुस्सा !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली का त्यौहार करीब है। घरों में सजावट शुरू हो गई है, बाजारों में दीयों और मिठाइयों की चमक दिखने लगी है। लेकिन पटाखा बाजार जो हर साल इस रौनक की जान होता है इस बार अनिश्चितता और अव्यवस्था के साये में है। प्रशासन की लापरवाही, जगह तय करने में देरी और लाइसेंस प्रक्रिया की सुस्ती ने सैकड़ों पटाखा व्यवसायियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शहर के पटाखा व्यवसायियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। मंगलवार को पटाखा व्यापार संघ के सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती ज्ञापन सौंपा। उनकी मुख्य मांगें है कि दीपावली से कम से कम तीन दिन पहले बाजार लगाने की जगह तय की जाए। लाइसेंस और दुकान नंबर समय से जारी किए जाएं। और प्रशासन सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा के मानक तय करे।

पटाखा बाजार पर प्रशासनिक ग्रहण: दीपावली की रौनक से पहले फूटा व्यापारियों का गुस्सा !

व्यवसायियों का कहना है कि दीपावली के पहले ही प्रशासनिक सुस्ती उनकी सालभर की मेहनत पर भारी पड़ रही है। “हमारा पूरा कारोबार तीन दिन का है। अगर पटाखा बाजार देर से शुरू हुआ तो पूरा नुकसान हमारा होगा। व्यापारी राजेश गुप्ता ने कहा की पटाखा बाजार की सबसे बड़ी समस्या स्थान चयन। इस बार जीआईसी मैदान और पंडित जैन कॉलेज परिसर में पहले से स्वदेशी मेला लगाया जा चुका है। दोनों जगहों पर स्टॉल और झूले लग चुके हैं। ऐसे में पटाखा बाजार लगाने के लिए शहर में अब उपयुक्त और सुरक्षित जगह का अभाव है। पिछले साल यहीं बाजार सजाया गया था, जिससे प्रशासन और व्यापारियों दोनों को सुविधा थी। लेकिन इस बार दोनों ही मैदान बुक हैं, प्रशासन ने अब तक नया स्थान तय नहीं किया है। पटाखा व्यापारी संजय मिश्रा कहते हैं, हर साल हमें समय पर जगह मिल जाती थी,लेकिन इस बार कोई सुनवाई नहीं हो रही। लाइसेंस प्रक्रिया रुकी हुई है। अगर बाजार देर से शुरू हुआ तो बिक्री आधी रह जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मासूम की हत्या से दहला चित्रकूट: उबल पड़ा जनाक्रोश, शव रख हाईवे किया जाम, मचा हड़कंप

कनवारा बालू खदान खंड पांच में लाल सोने की डकैती का गूंज रहा डंका: प्रशासन को नहीं चिंता ?

यूपी में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलेगा अभियान: योगी सरकार का सख्त आदेश

मुरादाबाद: नकली शराब फैक्टरी चलाने में दस पर गैंगस्टर दर्ज, चार गिरफ्तार, छह फरार

City News Uttar Pradesh

भाजपा की तिंदवारी में क्या गूंज रही कराह ? उप मुख्य मंत्री का सम्मेलन क्यों नहीं कामयाब ?

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिए निर्देश: आम आदमी का फोन रिसीव करें अधिकारी, विवादित स्थलों पर न हो बकरीद पर कुर्बानी

ब्रेकिंग न्यूज़