City News Uttar Pradesh
बिजली विभाग पर आयोग का शिकंजा : परिवादी को मिला 36906 का चेक
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग पर आयोग का शिकंजा : परिवादी को मिला 36906 का चेक …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विजली बिभाग नें उपभोक्ता आयोग की अवमानना की कार्यवाही से बचने के लिए सुलह कर निर्धारित राशि जमा कर छुटकारा पाया।


जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की तत्कालीन पीठ के अध्यक्ष महेश चंद्र निगम,वरिष्ठ सदस्या आशा सिंह और सदस्य कैलाश प्रसाद त्रिवेदी ने बलराम निवासी मोटियारी तहसील नरैनी के मामले में वर्ष 2001 में अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग बांदा, उप खंड अधिकारी अतर्रा, चेयरमैन विद्युत लखनऊ, तहसीलदार नरैनी के विरुद्ध निर्णय पारित किया था। आदेश दिया गया था की 9.1.1995 के बाद जारी विद्युत बिल निरस्त किए जाते है। फीस लेकर पी डी करे। साथ ही विपक्षी द्वारा उपभोक्ता से जो अधिक रुपया 9085 वसूल लिया गया है वह और 1000 मुकदमा खर्चा 2 माह में अदा करना होगा। अन्यथा 9085 पर 12 प्रतिशत ब्याज देय होगा।

बिजली विभाग पर आयोग का शिकंजा : परिवादी को मिला 36906 का चेक
विद्युत विभाग ने इस निर्णय के विरुद्ध राज्य उपभोक्ता आयोग लखनऊ में अपील की। राज्य आयोग की पीठ के सदस्य राम चरण चौधरी, और राज कमल गुप्ता ने विद्युत विभाग की अपील यह कह कर निरस्त कर दी कि जिला उपभोक्ता आयोग का आदेश विधि सम्मत है। इसी आधार पर राज आयोग ने विद्युत विभाग की अपील को निरस्त कर दी।


इसी क्रम में जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष तूफानी प्रसाद और सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नोटिस जारी किया। कहा कि वह जिला उपभोक्ता आयोग बांदा के तत्कालीन पीठ द्वारा पारित आदेश का अनुपालन करें ।अन्यथा विधि के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। इस पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्री प्रसाद उनके पक्ष में 36906 जमा कर सुलह कर ली। परिवादी बलराम को अधिवक्ता अखिलेश कुमार अग्निहोत्री की शिनाख्त पर चेक दिया गया ।यह जानकारी जिला उपभोक्ता आयोग की रीडर स्वतंत्र रावत द्वारा दी गई।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दोहरा हत्याकांड : पिता ने ही बेटे और बहू को उतार दिया था मौत के घाट, धारदार हथियार भी बरामद

City News Uttar Pradesh

चोरी की सरिया के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, लोडर में चित्रकूट ले जाते समय पुलिस ने चोरों को दबोचा

आयुष्मान कार्ड बनने में शिथिलता पर डीएम दीपा का चाबुक: लापरवाही पर कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

दलजीत नेत्र रोगियों का कर रहे कल्याण, विशाल नेत्र शिविर जसपुरा में होगा फ्री इलाज

City News Uttar Pradesh

गरीबी का दर्द: बेटी की शादी के लिए नहीं हुआ पैसों का इंतजाम, तो पिता ने खा लिया जहर, 23 जून को आनी है बारात

City News Uttar Pradesh

“डान ” सर्वेश का कौन था सजातीय दलाल, शीघ्र खुल रहा है “राज ” …

ब्रेकिंग न्यूज़