City News Uttar Pradesh
दोहरे हत्याकांड का खुलासा : पिता ने ही बेटे और बहू को उतार दिया था मौत के घाट, धारदार हथियार भी बरामद
उत्तर प्रदेश

दोहरा हत्याकांड : पिता ने ही बेटे और बहू को उतार दिया था मौत के घाट, धारदार हथियार भी बरामद


  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेटे-बहू और पत्नी की उपेक्षा से परेशान होकर वृद्ध ने कातिलाना कदम उठाया था। जब किसी ने उसकी भावनाओं को नहीं समझा तो उसने धारदार हथियार से वार करते हुए पहले अपने बेटे और फिर बहू को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

दोहरे हत्याकांड का खुलासा : पिता ने ही बेटे और बहू को उतार दिया था मौत के घाट, धारदार हथियार भी बरामद
Disclosure of double murder: The father had killed the son and daughter-in-law, sharp weapons were also recovered

आपको बता दे कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव में हाल ही में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। गौरतलब हो कि मन्नूलाल पुत्र देशराज 13 जून की रात खलिहान में सो रहा था। तभी पिता ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बेटे की हत्या करने के बाद घर पहुंचे देशराज ने आंगन में सो रही बहू चुन्नी देवी की भी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्यारोपी देशराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस देशराज को ढूढ़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।

दोहरे हत्याकांड का खुलासा : पिता ने ही बेटे और बहू को उतार दिया था मौत के घाट, धारदार हथियार भी बरामद
Disclosure of double murder: The father had killed the son and daughter-in-law, sharp weapons were also recovered

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पन्ना जिले के अजयगढ़ के जंगल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर केन-कैनाल भड़ेहा के पास स्थित झाड़ियों में छिपे आला कत्ल कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया। मीडिया से अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि देशराज के पास करीब 16 बीघा जमीन है। इस जमीन पर उसका बेटा मन्नूलाल व बहू कब्जा किए हुए थे। जबकि हत्यारोपी उस जमीन को बेचना चाहता था। इतना ही नहीं बेटे व बहू उसे खाना भी नहीं देते थे। उसे अलग रहकर खाना बनाना पड़ता था। उसकी पत्नी भी बहू और बेटे के साथ रहती थी। इसी आवेश में आकर उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश के अगुवाई में चुनाव कार्यशाला सम्पन्न: संगठन की मजबूती पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

फर्जी जमानत गैंग बेनकाब: तीन गिरफ्तार, कोर्ट तक पहुंच चुका था ‘धोखाधड़ी’ का जाल

City News Uttar Pradesh

कीचड़ में कैद बचपन: पढ़ाई की राह में दलदल की दीवार, मासूमों ने डीएम से मांगा अधिकार

City News Uttar Pradesh Desk

महाकुंभ 2025 का ऐतिहासिक समापन: करीब 66 करोड़ लोगों ने किया स्नान, इतिहास में रहेगा अमर

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का गुरुवार को बांदा और चित्रकूट दौरा: तेरहवीं संस्कार में होंगे शामिल, अधिकारियों में बढ़ी हलचल

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें प्राणवायु पार्क का किया निरीक्षण …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़