- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के सदर तहसील से बड़ी खबर है। यहां दबंगों नें चकरोड जोत लिया है। तार बंदी कर आम रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है।इससे खूनी संघर्ष के आसार बढ़ गये हैं। डीएम अनुराग पटेल से सोमवार को पीड़ित पक्ष मिला। उन्होनें मामले को गंभीरता से लेते हुये संबंधित मातहत अधिकारी को कार्यवाई के आदेश दिये है।

दबंगों के इस दुस्साहस का मामला सदर तहसील के कनवारा बांगर का है। यहां गाटा संख्या 1920 एंव 1908 जो सरकारी भूमि है जो अभिलेख में चकमार्ग है उसे दबंग अजय सिंह ,संजय सिंह,सुधीर सिंह पुत्र गण राजबहादुर नें निवासी कनवारा हाल मुकाम मोहल्ला केवटरा शहर नें जोत लिया है। लोहे की तारबंदी कर अतिक्रमण कर लिया गया है।

इसके चलते आम रास्ते पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है। दबंगों के इस दुस्साहस पूर्ण कृत्य से ग्राम सभा को भी लाखों की आर्थिक क्षति पहुंची है। दबंगो की तारबंदी और चकरोड जोतने वहां से आगे निकलने का भी चकमार्ग बंद हो गया हैं। प्रतिरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। इससे शिकायत कर्ता विनोद कुमार व अन्य किसान खेत की जुताई नहीं कर पा रहें हैं।

डीएम अनुराग पटेल से मिलकर पूरी स्थिति से पीड़ितों नें लिखित अवगत कराया। डीएम नें मामले को गंभीरता से लिया । उम्मीद हैं कि आरोपी दबंगो के विरुद्ध धारा 67 उतर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत कराके वह कार्यवाई अवश्य करायेगें।साथ ही चकरोड मार्ग कब्जा मुक्त होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
