26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा 'विकास' का सूर्योदय: 1390 करोड़ की आवासीय योजना को हरी झंडी
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का सूर्योदय: 1390 करोड़ की आवासीय योजना को हरी झंडी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की धरती पर अब विकास की लकीरें ईंट, सीमेंट और नक्शों में नहीं, बल्कि हज़ारों घरों की रौशनी में दिखाई देंगी। जिले के मवई बुजुर्ग गांव में बनने जा रही 338 एकड़ की नई आवासीय योजना अब सिर्फ सपना नहीं, हकीकत बनने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रही है।

विधायक प्रकाश द्वारा 'विकास' का सूर्योदय: 1390 करोड़ की आवासीय योजना को हरी झंडी

विधायक प्रकाश दिवेदी के प्रयासों से 1390 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना को विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मंजूरी दे दी गई है। यह योजना न केवल जिले की आवासीय तस्वीर बदलेगी, बल्कि करीब 50,000 लोगों को पक्का ठिकाना भी देगी। विधायक प्रकाश दिवेदी ने जानकारी दी कि मवई बुजुर्ग गांव की करीब 338 एकड़ भूमि पर 9500 से अधिक प्लॉट तैयार किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य शहरी आबादी को बेहतर और योजनाबद्ध आवासीय सुविधा देना है। उन्होंने कहा यह आवासीय योजना आवास विकास परिषद द्वारा संचालित होगी, जिसकी स्वीकृति बोर्ड बैठक में पारित की जा चुकी है।

विधायक प्रकाश द्वारा 'विकास' का सूर्योदय: 1390 करोड़ की आवासीय योजना को हरी झंडी

योजना पर 1390 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और अगले एक वर्ष के भीतर योजना को ज़मीन पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक प्रकाश दिवेदी ने बताया कि योजना के लिए भूमि अधिग्रहण धारा-28, लैंड पूलिंग और आपसी समझौते के तहत की जाएगी। प्रमुखता आपसी सहमति और लैंड पूलिंग को दी जाएगी, ताकि ग्रामीणों के हित भी सुरक्षित रहें और विवादों से योजना दूर रहे। यह योजना बांदा के लिए आवासीय विकास के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। जहां पहले अव्यवस्थित कॉलोनियों और असंगठित बसावटों की समस्या रही, वहीं अब नियोजित प्लॉट, चौड़ी सड़कें, हरित क्षेत्र, स्कूल, सामुदायिक केंद्र और पार्कों से युक्त नई बसावट तैयार होगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सदर विधायक का प्रयास, मंडलीय अस्पताल के लिए 146 स्वास्थ्यकर्मी नियुक्त …

डीएम दुर्गा शक्ति का स्वच्छ बांदा अभियान चर्चा में बटोर रहा सुर्खियां

City News Uttar Pradesh

बी-वारंट ‘कुचलकर’ जेल से ‘निकला’ माफिया रवि काना: जेलर निलंबित, अधीक्षक तलब !

City News Uttar Pradesh

इश्क़ ने नहीं मानी बंदिशें: सिंदूर की लकीर ने जोड़ दिए दो दिल, मंदिर में हुआ ‘प्रेम विवाह’

सांप को ड‍िब्बे में लेकर पिता पंहुचा अस्‍पताल : मचा हड़कंप, प्रकरण जान डॉक्‍टर्स भी हैरान

बांदा में मुख्यमंत्री ने गिनाया विकास कार्य : मंत्री रामकेश एंव सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कार्यों को सराहा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़