- विनोद मिश्रा
बांदा । प्रदेश राज्य वरिष्ठ नागरिक नीति के अंतर्गत नरैनी रोड स्थित वृध्ध आश्रम में अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। केक काटकर साल भेंट किये गये।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा की वर्तमान दौर में हमारे परिवार व समाज में बुजुर्ग के उपेक्षा की संस्कृति तेजी से हावी होती जा रही है । लिहाजा हमारे बुजुर्ग उत्पीड़न, उपेक्षा व हिंसा के शिकार हो रहें हैं ।

उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य वृद्धजनित बीमारियों के निवारण हेतु जिले के बुजुर्गों को राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सीय जांच व सलाह उपलब्ध कराना है । साथ ही साथ उनके हित में सरकार द्वारा योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी देना है ।

इस अवसर पर मंडलायुक्त आरपी सिंह नें कहा की सरकार वृद्धजनों का कल्याण के प्रति संकल्पित है, पुलिस उपमहानिरीक्षक विपिन मिश्रा नें कहा की वृद्ध जनों के साथ उचित व्यवहार एवं सम्मान के प्रति समाज को जागरूक होंना चाहिये। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, अपर आयुक्त अमर पाल, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी, पुष्कर द्विवेदी व विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
