29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

जांच टीम आ गई : अब “पर्दा उठेगा भेद खुल जायेगा “! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सामुदायिक शौचालयों की स्थिति की वास्तविकता से अब नकाब उठेगा।” पर्दा हटते ही भेद भी खुल जायेगा ” ! ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की गुणवत्ता व मानकों की जांच के लिए शनिवार को लखनऊ से टीम आ गई। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी चिंतित नजर आ रहे हैं।


आपको जानकारी दें दें की जांच टीम जिले की 121 ग्राम पंचायतों में सत्यापन करेगी। करीब एक सप्ताह तक टीम का ठहराव यहीं रहेगा। जियो टैगिग से लेकर निर्माण व संचालन से जुड़ी बारीकियों को देखा जाएगा।


गांव को खुले में शौचमुक्त रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। जिले में 469 लक्ष्य के सापेक्ष 444 का निर्माण पूरा होने का दावा किया है। अभी भी करीब 24 से अधिक शौचालयों का काम बाकी है। इनमें 387 हैंडओवर हो चुके हैं। अभी भी आधा सैकड़ा से ज्यादा सामुदायिक शौचालय एनआरएलएम समूहों को हैंडओवर ही नहीं हो पाए। इनकी देखरेख व संचालन का जिम्मा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूहों को दिया गया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व मानक सहित शौचालयों की क्रियाशीलता का सत्यापन लखनऊ से आई स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की टीम करेगी। 121 ग्राम पंचायतों में टीम के अधिकारी पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता, शौचालय का डिजाइन, उसका रखरखाव, संचालन व क्रियाशीलता की जांच करेंगे। साथ ही जियो टैग भी किया जाएगा।

विभागीय जानकारी के अनुसार सत्यापन टीम के अधिकारी महुआ विकास खंड की 25, तिदवारी व कमासिन की 20-20, बड़ोखर की 18, बिसंडा व जसपुरा की 13-13 एवं बबेरू की 12 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों की जांच करेंगे। नरैनी विकास खंड को जांच व सत्यापन में शामिल नहीं किया गया। शेष जिले के सभी सातों ब्लाकों में गुणवत्ता परखी जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाणिज्य प्रबंधक रेलवे हैरान : बांदा रेलवे स्टेशन व्यवस्था में बदनाम

City News Uttar Pradesh

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh

नरैनी विधान सभा सीट : रालोद के वीरेंद्र साक्षी नें भाजपा की उड़ाई नींद ! …

City News Uttar Pradesh

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में स्मार्ट फोन और टेबलेट पाकर चहके छात्र-छात्राएं

City News Uttar Pradesh

साइबर अपराधियों पर कसेगा ‘शिकंजा’ : हर थाने में बना सेल, एक वर्ष में 1065 केस चेतावनी

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी पर भारी मड़ौली खुर्द अवैध बालू खनन माफिया विवेक एवं संतोष ?प्रशासन खामोश ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़